देश

Weather Update: आज भी दिनभर होगी बारिश और पड़ेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, उत्तर प्रदेश में दर्ज हुई रिकॉर्ड बारिश

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हो रही बारिश से मौसम में काफी बदलाव हुआ है और लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है. वहीं तेज हवाओं को ओले गिरने की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कई जगहों पर बारिश और ओले पड़ने के आसार है. जिसको देखlते हुए मौसम विभाग ने  दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है, वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी बारिश को लेकर 36 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान भवन का अनुमान है कि मार्च 21 तक बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी रहेगा. जो कि फसलों के लिए काफी नुकसानदायक है. इसके अलावा बदलते मौसम की वजह से एक बार ठंड का अहसास होने लगा है.

दिल्ली में होगी बारिश और पड़ेंगे ओले

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आसमान में पूरे दिन बादल छाये रहेंगे. इसके अलावा आज तेज बारिश के साथ ओले पड़ने का भी अनुमान है. आईएमडी (IMD) ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आंधी, ओलावृष्टि और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. सोमवार को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है.

यह भी पढ़ें-   Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह का ISI कनेक्शन, बना रहा था अपनी प्राइवेट ‘आनंदपुर खालसा फोर्स’

यूपी में लगातार हो रही है बारिश

उत्तर प्रदेश में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है. राजधानी लखनऊ और वाराणसी में भारी गरज के साथ बारिश हुई है. बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में रिकॉर्ड 1.9 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई. 13.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शाहजहांपुर सबसे ठंडा तो 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा जिला सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है. वहीं इस बारिश ने मौसम को तो सुहावना कर दिया है. लेकिन किसानों के लिए मुसीबत बढ़ गई. क्योंकि फसलों को तेज बारिश और ओलों से काफी नुकसान हो रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अंधविश्वास का अंत..! बुआ और दादी देने वालीं थी 2 माह के बच्चे की बलि, कारण जान कांप जाएगी रूह

Maharajganj Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से दो महीने…

15 minutes ago

‘अयोध्या आओ तो माफी मांगकर आओ’, दीपोत्सव में CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले – रामभक्तों का अपमान करने वालों को पहले करना होगा आत्ममंथन

अयोध्या दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों, राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास…

16 minutes ago

पराली के धुएं से देश को खतरा! बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार से जोड़े हाथ, राहुल गांधी को भी दे डाली नसीहत

Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…

23 minutes ago

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

1 hour ago