Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘INDIA’ गठबंधन का सबसे बड़ा सिरदर्द! पवार के घर बैठक में सीट शेयरिंग पर होगी बात या फिर खाली हाथ?

INDIA गठबंधन समन्वय समिति के सदस्य डी राजा ने कहा, “पार्टियां राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा जारी रखेंगी.”

'इंडिया गठबंधन'

'इंडिया गठबंधन'

Lok Sabha Election 2024: बिहार, बेंगलुरू और फिर मुंबई में आयोजित तीन मेगा बैठक के बाद भी 28 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई है. एक बार फिर से INDIA की बैठक दिल्ली में आयोजित होने जा रही है. इसके लिए 13 सितंबर की तारीख तय है. शरद पवार के घर पर होने जा रही इस बैठक में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के साथ-साथ कई अहम मसलों पर चर्चा होगी.

INDIA गठबंधन समन्वय समिति के सदस्य डी राजा ने कहा, “पार्टियां राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा जारी रखेंगी.” उन्होंने कहा कि पार्टियों ने राज्य स्तर पर कुछ बातचीत पहले ही शुरू कर दी है. वहीं 13 तारीख को आयोजित ‘इंडिया’ गठबंध की बैठक में बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में सीट बंटवारे पर चर्चा नेताओं के एजेंडे में होगी. इन राज्यों में पार्टियां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं, इस पर विस्तृत चर्चा होगी. सूत्रों के मुताबिक, इन राज्यों में पार्टियां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं, इस पर विस्तृत चर्चा होगी.

बिहार में फंसेगा पेंच!

हालांकि, सीट शेयरिंग पर आसानी से बात बनने के आसार नहीं हैं. बिहार में निश्चित ही इसपर संग्राम हो सकता है. दरअसल, पिछले दिनों बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार कांग्रेस पिछले चुनाव जितनी सीटों पर लड़ी थी, साल 2024 में होने वाले चुनाव में भी कम से कम उतनी सीटों पर तो लड़ेगी ही. कांग्रेस कहीं न कहीं अपने पुराने रसूख के मुताबिक सीट चाहती है. बिहार यूपी में कांग्रेस के हाल के प्रदर्शन को देखते हुए सहयोगी दल इस पर राजी नहीं है. यूपी में अखिलेश यादव कांग्रेस की 20 सीटों वाली मांग मानने से इनकार कर रहे हैं, वहीं बिहार में राजद, जदयू को आपत्ति है.

बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन नाम मात्र ही रहा. कांग्रेस को महज किशनगंज सीट पर जीत मिली. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू एनडीए में शामिल थी इसलिए सम्मानजनक सीटों पर जीत हासिल हो गई. जेडीयू को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई. अगर थोड़ा फ्लैशबैक में चलें तो 2014 को याद कीजिए एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार चुनाव लड़े. लेकिन पार्टी महज 2 सीटों पर सिमट गई. साल 2024 के चुना्व में कांग्रेस बिहार में कम से कम 10 सीट चाह रही है. कांग्रेस के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव कांग्रेस को 10 सीट नहीं देंगे!

यह भी पढ़ें: ‘सनातन’ विवाद पर क्यों चुप हैं सोनिया, लालू और अखिलेश? BJP ने उठाए सवाल, कहा- मीटिंग के बाद से ही हो रहा अपमान

दिल्ली में ‘INDIA’ की बैठक

हालांकि अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर ‘इंडिया’ की ओर से जानकारी नहीं दी गई है. बुधवार को शरद पवार के घर पर होने जा रही समन्वय समिति की बैठक में फैसला किया जा सकता है. समन्वय समिति में पवार के अलावा कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, डीएमके के टीआर बालू, जेएमएम के हेमंत सोरेन, शिवसेना के संजय राउत, राजद के तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, आप के राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, जद-यू के लल्लन सिंह, सीपीआई के डी.राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं. सीपीआई-एम ने अभी तक समिति के लिए अपनी पार्टी के नेता का नाम नहीं दिया है.

जेडीयू ने पीएम उम्मीदवार के लिए नीतीश को किया आगे

दूसरी ओर गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इस सवाल पर बीजेपी लगातार विपक्षी नेताओं को घेर रही है. अब इस पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के नालंदा के हरनौत में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान दिए गए भाषण का वीडियो शेयर किया है. इसमें वह संकेत दे रहे हैं कि नीतीश कुमार ही पीएम उम्मीदवार हैं. इस वीडियो में ललन सिंह नीतीश कुमार की खूब तारीफ कर रहे हैं. ललन सिंह कह रहे हैं, ”आप सभी ने इस देश को, बिहार को एक ऐसा नेता दिया है, जो निश्चित तौर पर बिहार का नेतृत्व कर रहा है. इसके अलावा आज वह पूरे देश का नेतृत्व करने के लिए खड़े हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital