Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘हमारे शहर मुंबई पर हमला करने वाले नॉर्वे -इजिप्ट से नहीं आए थे, वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं’- लाहौर में बैठकर जावेद अख़्तर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

Javed Akhtar in Pakistan: शो में जावेद ने मुंबई हमले पर बात करते हुए कहा कि “हम तो बम्बई के लोग हैं. हमने देखा है कि हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था. वे लोग नार्वे से तो नहीं होने चाहिए न ही इजिप्ट से आए थे.”

Javed-Feature

जावेद अख्तर

Javed Akhtar: भारत के मशहूर गीतकार और डॉयलाग राइटर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को इशारों-इशारों में कड़ी फटकार लगाई है. जावेद अभी तीन दिनों तक पाकिस्तान में चलने वाले फैज फेस्टिवल (Faiz Festival)  में शामिल हुए हैं. इस शो में शामिल होने के लिए दुनियाभर से अलग-अलग अदाकार शामिल हुए हैं. फैज फेस्टिवल में नाटक, डांस समेत 60 से ज्यादा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

इस दौरान जावेद अख्तर ने अपनी किताब का विमोचन किया. वहीं उन्होंने शो के आखिरी दिन पाकिस्तान को ऐसे कड़ी फटकार लगाई है जिससे उसका सिर शर्म से झुक गया. जावेद कई ऐसी बातें कहीं जिसे सुनकर एक भारतीय होने के नाते आपका उनके प्रति सम्मान बढ़ जाएगा.

‘हम पर हमला करने वाले आपके मुल्क में ही घूम रहे’

शो में जावेद ने मुंबई हमले पर बात करते हुए कहा कि “हम तो बम्बई के लोग हैं. हमने देखा है कि हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था. वे लोग नार्वे से तो नहीं होने चाहिए न ही इजिप्ट से आए थे. वे सब लोग अब भी आपके मुल्क में इधर-उधर घूम रहे हैं. ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए”. उनके पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाने का वीडियो में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. शो के दौरान भी सभी उनको सुन रहे थे लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया जबकि उनकी इस बात पर जमकर तालियां बज रही थीं.

‘हमने मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए’

वहीं जावेद ने पाकिस्तान के ओछापन रवैया पर वार करते हुए कहा कि “हमने तो नुसरत फतेह अली खान के बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं, मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं. आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ. तो हकीकत ये है कि अब हम एक-दूसरे को इल्जाम न दें. इससे बात नहीं होगी. अहम बात ये है कि इन दिनों जो ये फिजा गरम है, वह कम होनी चाहिए.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital