Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हर साल 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रहे इतने हजार भारतीय, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

भारत अमीरों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है. सरकार भी दावा करती रही है कि देश में गरीबी कम हो रही है और अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है. इसी बीच एक रिपोर्ट में जारी किए गए आंकड़ें चौंकाने वाले हैं.

भारत अमीरों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है. सरकार भी दावा करती रही है कि देश में गरीबी कम हो रही है और अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है. इसी बीच एक रिपोर्ट में जारी किए गए आंकड़ें चौंकाने वाले हैं. जिसमें बढ़ते अमीरों की संख्या बताई गई है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सालाना 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वालों की संख्या देश में 31 हजार से ज्यादा है.

तेजी से बढ़ रही करोड़पतियों की संख्या

सेंट्रम इंस्‍टीट्यूशनल रिसर्च की ओर से जारी की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में हर साल 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वालों की 31 हजार से ज्यादा संख्या है. वहीं 58 हजार लोग ऐसे हैं जो सालाना 5 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. इस रिपोर्ट में साल 2019 से लेकर 2024 तक के आंकड़े जारी किए गए हैं. जिसमें बताया गया है कि देश में करोड़पतियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है.

कमाई में बंपर उछाल

इन 5 सालों में भारत में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों की संख्या में करीब 63 फीसदी उछाल आया है. अभी फिलहाल देशभर में 31 हजार 800 लोग सालाना 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं. 10 करोड़ से ज्‍यादा कमाई करने वालों की कुल नेटवर्थ 121 फीसदी के इजाफे के साथ 38 लाख करोड़ रुपये हो गई है. वहीं 5 करोड़ सालाना कमाने की संख्या में 49 फीसदी का तगड़ा उछाल आया है. जिसके बाद अब ये आंकड़ा 58 हजार 200 पहुंच गया है. इनकी नेटवर्थ की बात करें तो ये 40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें- अब बच्चों का भी खुलेगा पेंशन अकाउंट, सालाना 1,000 रुपये से शुरु कर सकते हैं निवेश, जानिए स्कीम की डीटेल

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय लोगों की कमाई में पांच सालों के दौरान बंपर बढ़ोतरी हुई है. जिसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इस बीच दो सालों तक देश ने कोरोना का दंश भी झेला है. उस दौरान पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ था. रिपोर्ट में बताया गया है कि लोगों की कमाई बढ़ने की वजह ये भी है कि लोग नौकरी छोड़कर बिजनेस की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital