Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अब बच्चों का भी खुलेगा पेंशन अकाउंट, सालाना 1,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश, जानिए स्कीम की डीटेल

NPS Vatsalya Scheme : मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 के दौरान बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इस योजना का ऐलान किया था और आज इसे लॉन्च किया जाएगा.

NPS Vatsalya Scheme

NPS Vatsalya Scheme

NPS Vatsalya Scheme: केंद्र सरकार देश की अगली पीढ़ी को फाइनेंशियली मजबूत और इंडिपेंडेडट बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करने जा रही है. इसके अंतर्गत बच्चों के लिए पेंशन अकाउंट खोला जा सकेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 18 सितंबर 2024 को एनपीएस वात्सल्य योजना लॉन्च करेंगी. इस स्कीम का ऐलान बजट 2024 में किया गया था. इस सरकारी स्कीम में निवेश के जरिए वयस्क होने पर बच्चे के लिए एक मोटा फंड इकट्ठा हो सकेगा. ऐसे में चलिए जानते हैं इसके बारे में.

क्या है एनपीएस वात्सल्य स्कीम?

एनपीएस वात्सल्य स्कीम के तहत माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए पेंशन खाते में निवेश करके बचत कर सकेंगे जिससे लंबी अवधि में उनके लिए बड़ा कॉरपस तैयार किया जा सके. एनपीएस वात्सल्य फ्लेक्सिबल कंट्रीब्यूशन और निवेश का विकल्प प्रदान करता है, जिससे माता-पिता बच्चे के नाम पर सालाना 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं जिससे यह सभी आर्थिक परिवारों के लिए सुलभ हो सके.

अब बच्चों की भी पेंशन पक्की

मोदी 3.0 के केंद्रीय बजट 2024-25 में NPS Vatsalya योजना का ऐलान किया गया था. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण एनपीएस वात्सल्य सब्सक्रिप्शन के लिए पोर्टल लॉन्च करेंगी. लॉन्चिंग के साथ ही इस स्कीम से जुड़ी हर एक डिटेल ब्रोशर के साथ जारी कर दी जाएगी. सरकारी नोटिफिकेशन की बात करें तो सरकारी स्कीम NPS Vatsalya योजना का सब्सक्रिप्शन लेने वाले 18 साल से कम उम्र के बच्चों को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर कार्ड मिलेगा. मतलब अब बच्चों की भी पेंशन पक्की होगी.

ये भी पढ़ें: कहीं गलत हाथों में तो नहीं है आपका आधार कार्ड! कौन कर रहा आपके Aadhar का इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता

75 स्थानों पर एनपीएस वात्सल्य इवेंट्स

वित्र मंत्रालय की ओर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली में होने वाले एनपीएस वात्सल्य लॉन्च इवेंट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देशभर में करीब 75 स्थानों से लोग जुड़ेंगे. बच्चों के लिए मोटा पेंशन फंड जुटाने में मददगार इस खास स्कीम में माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए उनके पेंशन अकाउंट में इन्वेस्ट करेंगे, जिससे लॉन्ग टर्म में उनके लिए बड़ा फंड तैयार किया सकेगा.

सालाना 1 हजार रुपये का निवेश

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, NPS Vatsalya Scheme फ्लेक्सिबल कंट्रीब्यूशन और निवेश का विकल्प उपलब्ध कराएगा, जिससे माता-पिता बच्चे के नाम पर सालाना 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं. जबकि मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई लिमिट नहीं है यानी पेरेंट कितनी भी रकम अपने बच्चे के एनपीएस-वात्सल्य खाते में जमा कर सकेंगे. मोदी सरकार (Modi Govt) की इस स्कीम को बच्चों के भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने और उन्हें फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग बनाने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम बताया जा रहा है.

18 साल से कम उम्र के बच्चों का खुलवाए अकाउंट

इस स्कीम के तहत सभी माता-पिता और अभिभावक, चाहे वे भारतीय नागरिक हों, NRI हों या OCI, अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए NPS-वात्सल्य अकाउंट ओपन करा सकते हैं. इस स्कीम में कंपाउंडिंग का भी लाभ मिलेगा, जिससे लॉन्ग टर्म में बच्चे के लिए मोटा फंड जुटाने में मदद मिलेगी. खास बात ये है कि एनपीएस खाता खुलवाने की की तारीख से 3 साल बाद इससे आंशिक निकासी भी की जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital