Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gujrat Election: पुरानों के काटे टिकट, नए लोगों पर भरोसा, जानें BJP की लिस्ट में कितने बड़े नाम

गुजरात बीजेपी की लिस्ट जारी

Amrit Tiwari Edited by Amrit Tiwari

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 182 सीटों में से 160 नामों की घोषणा की है. इसमें हार्दिक पटेल से लेकर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी तक शामिल हैं. बीजेपी ने अपनी लिस्ट में कई नए चेहरों को जगह दी है जिसकी वजह से मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए है.

BJP ने नए लोगों को दी जगह

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को घाटलोडिया से टिकट दिया गया है. वो इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं. जैसे की पहले से ही चर्चा था कि क्रिकेटर रविंद्र जड़ेजा की पत्नी को टिकट मिल सकता है. वैसा ही हुआ रविंद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है. बीजेपी की लिस्ट में 7 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इसी साल जून में कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले हार्दिक पटेल को विरमगाम से टिकट दिया गया है.वहीं, मोरबी सीट से कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है. मोरबी से मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया गया है.

38 मौजूदा विधायकों के काटे टिकट

BJP की पहली लिस्ट में 14 महिलाओं को टिकट मिला है. 69 सिटिंग विधायकों को टिकट दिया गया है. 99 में से 69 को टिकट मिला है, यानी 38 लोगों का टिकट कट गया है. और लिस्ट में 38 नए चेहरों को जगह मिली है.राजकोट पश्चिम से विजय रूपाणी चुनाव लड़ते थे, इस बार उनका टिकट काट दिया गया है हादसे के वक्त लोगों की जान बचाने वाले पूर्व विधायक कांति लाल भाई को बीजेपी पर इस बार बीजेपी ने दांव लगाते हुए उन्हें यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा गांधी धाम से मालती बहन को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

गुजरात के 8 पूर्व मंत्री नहीं लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि गुजरात के पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. तो वही पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल, पूर्व मंत्री सौरभ पटेल, प्रदीप जडेजा, भूपेंद्र सिंह चुडासमा चुनाव नहीं लड़ेगे. गुजरात के तकरीबन 8 पूर्व मंत्री चुनाव नहीं लड़ेंगे.

बीजेपी के उम्मीदवारों की इस लिस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि बीजेपी ने इस बार कई नए चेहरों और युवाओं पर दांव लगाया है. बड़ी बात ये है कि बीजेपी ने इस बार दलबदलु नेताओं को भी मौका दिया है. यानि हम ये कह सकते हैं कि बीजेपी दूसरी पार्टियों से आए नेताओं पर ज्यादा भरोसा कर रही है. अब तो ये आने वाला वक्त ही बताएगा की बीजेपी के भरोसे पर ये लोग खरे उतर पाते है या नहीं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital