Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra: रायगढ़ में भीषण दर्दनाक हादसा, 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, राहत बचाव का काम जारी

Maharashtra Bus Accident: रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमनाथ घार्गे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक और घायल मुंबई के सायन, गोरेगांव और पड़ोसी पालघर जिले के विरार के रहने वाले थे.

Maharastra Bus HAdsa

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस हादसा (फोटो ट्विटर)

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां शनिवार को एक बस खाई में गिर गई. जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पुणे से मुंबई जा रही निजी बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास खाई में गिर गई. उन्होंने बताया कि बस में करीब 40 यात्री थे. घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया जा रहा है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पारंपरिक संगीत मंडली के सदस्यों को लेकर जा रही निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, तभी सुबह के करीब पांच बजे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास बस खाई में गिर जाने से ये हादसा हुआ. वहीं बताया जा रहा है कि यह खाई करीब 500 फीट गहरी है. 

‘बाजी प्रभु वादाक समूह’ के सदस्यों को ले जा रही थी बस

खबरों के मुताबिक, बस मुंबई के गोरेगांव से ‘बाजी प्रभु वादाक समूह’ के सदस्यों को ले जा रही थी. वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे. बस शनिवार को रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से निकली थी.

यह भी पढ़ें-  Japan: बम धमाके में बाल-बाल में बचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, सभा के दौरान हुआ जोरदार ब्लास्ट, एक गिरफ्तार

तीन जिलों के रहने वाले हैं लोग

वहीं रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमनाथ घार्गे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक और घायल मुंबई के सायन, गोरेगांव और पड़ोसी पालघर जिले के विरार के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एडिशनल एसपी अतुल जेंडे ने कहा कि मृतक और घायलों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है. पुलिस ने कहा कि स्थानीय पुलिस की एक टीम और ट्रेकर का एक समूह फिलहाल बचाव अभियान में लगा हुआ है. खोपोली शहर मुंबई से लगभग 70 किमी दूर स्थित है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest