Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Grand Omaxe सोसाइटी में एक बार फिर सिस्टम को धता बताने की कोशिश, श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने फिर लगवाए पेड़

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पेड़ लगाने पर फिर से विवाद

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी(Grand omaxe society) में पेड़ का मामला ज्यादा तूल पकड़ने लगा है. एक तरफ शुक्रवार को नोएडा अथॉरिटी की टीम ने चार बुल्डोजर के साथ करीब 16 अवैध निर्माणों को तोड़ा और श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर लगे पाम ट्री के 10 पेड़ भी उखाड़ दिए थे. उसके बाद रात में एक बार फिर श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने अपने घर के बाहर पेड़ लगवा दिए. बार-बार पेड़ लगाकर यह दिखाया जा रहा है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं.

योगी सरकार के खिलाफ गुस्सा

शुक्रवार को नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी(Grand omaxe society) में शुक्रवार को प्राधिकरण का बुलडोजर चला. अधिकारियों ने करीब 6.30 घंटे तक कार्रवाई की. चार बुलडोजर और चार डंपर देखकर सोसायटी के लोगों ने विरोध किया, सरकार के खिलाफ नारे लगाए. लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं रुकी। कुछ महिलाएं अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर लगे 17 पाम ट्री में 12 पेड़ उखाड़कर फेंक दिए गए। इसके अलावा 16 फ्लैट ओनर्स के अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहा दिए गए.

एक बार फिर मनमानी

अधिकारियों के लौटने के बाद रात में अनु त्यागी ने उखाड़े गए पेड़ों को फिर से लगवा दिया.कुल 132 फ्लैट मालिकों को अवैध निर्माण हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाए. श्रीकांत की पत्नी ने कार्रवाई का विरोध किया. उन्होंने बिल्डर का दिया एनओसी भी दिखाया, लेकिन अधिकारी नहीं माने. अलेक्जेंडर टावर में बाउंड्रीवॉल को भी तोड़ा गया. यहां अवैध रूप से लगाए गए पेड़ भी हटवा दिए गए.

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital