Bharat Express DD Free Dish

Delhi News: करावल नगर में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर आरोपी फरार

Delhi News: पूर्वी दिल्ली (East Delhi) के करावल नगर में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे भारी कर्ज और आर्थिक तंगी को मुख्य कारण माना जा रहा है. घटना के बाद आरोपी प्रदीप मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं.

मानसिक तनाव में था प्रदीप

पड़ोसियों के मुताबिक, प्रदीप पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उस पर काफी कर्ज था और परिवार की जरूरतें पूरी करने में असमर्थता से वह परेशान रहता था. रक्षाबंधन के दिन उसने घर में ही पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें-जंगलों में जंग, कुलगाम के अखाल में नौवें दिन भी मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर

मामले में जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलर्ट जारी किया है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यह घटना त्योहार की खुशियों के बीच एक गहरी त्रासदी बनकर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read