Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Tulsi Gabbard ने भारत में ‘इस्लामी आतंकवाद’ के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की रणनीति का खुलासा करते हुए वैश्विक खतरे पर चिंता जताई

अमेरिकी इंटेलिजेंस प्रमुख तुलसी गबार्ड इस समय भारत दौरे पर हैं, उन्होंने बांग्लादेश में बढ़ती राजनीतिक अशांति और ‘इस्लामी आतंकवाद’ से निपटने के लिए ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को उजागर किया.

Tulsi Gabbard

अमेरिकी इंटेलिजेंस प्रमुख तुलसी गबार्ड (Tulsi Gabbard) इस समय भारत दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में बढ़ती राजनीतिक उथल-पुथल और अशांति पर अपनी चिंता जाहिर की. गबार्ड ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ‘इस्लामी आतंकवाद’ की विचारधारा को हराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

ट्रंप प्रशासन का संकल्प

एक प्रेस वार्ता में गबार्ड ने बांग्लादेश की बिगड़ती स्थिति की आलोचना की और वहां चरमपंथी ताकतों और ‘इस्लामी आतंकवाद’ से निपटने में ट्रंप प्रशासन के दृढ़ संकल्प को उजागर किया. गबार्ड ने कहा, “ट्रंप प्रशासन वैश्विक स्तर पर ‘इस्लामी आतंकवाद’ को बढ़ावा देने वाली विचारधारा को हराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.”

धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर चिंता

गबार्ड ने कहा, “हिंदुओं, बौद्धों, ईसाइयों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों का लंबे समय से उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और हत्या, अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए चिंता का एक प्रमुख क्षेत्र रहा है.”

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार से बातचीत

गबार्ड के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ बातचीत शुरू कर दी है.

‘इस्लामिक खिलाफत‘ की साजिशों का खुलासा

अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने बांग्लादेश समेत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ‘इस्लामिक खिलाफत’ की स्थापना के लिए चरमपंथी तत्वों और आतंकवादियों द्वारा की जा रही साजिशों के बारे में भी बात की. उन्होंने इसे ‘वैश्विक पैटर्न’ के रूप में बताया और समझाया कि कैसे ट्रंप प्रशासन इस तरह के खतरे से निपटने में अपनी नीतियों को प्राथमिकता दे रहा है.

कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को हराने की प्रतिबद्धता

गबार्ड ने कहा, “इस्लामिक चरमपंथी और विभिन्न आतंकवादी समूहों के वैश्विक प्रयास एक ही विचारधारा और उद्देश्य से प्रेरित हैं – वह है एक इस्लामिक खिलाफत का शासन.”

अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद’ के मंसूबों को हराने के लिए अपना रुख स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप इस्लामी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली विचारधारा की पहचान करने और इसे हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”


इसे भी पढ़ें- राजनाथ सिंह ने की तुलसी गबार्ड से मुलाकात, खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital