Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Tunisha Sharma: एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की पुलिस को तलाश

Tunisha Sharma Case: तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर केस के बाद देश के माहौल से इतना परेशान था कि उसने भी ब्रेकअप करने का फैसला किया था.

Tunisha Sharma

तुनिषा शर्मा और को-एक्टर शिजान खान

Tunisha Sharma: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे प्यार, इकरार, उम्र, तकरार, लव जिहाद और ब्रेकअप की कई थ्योरी सामने आ रही है. इस मामले की जांच कर रही पुलिस अब तुनिशा के पूर्व प्रेमी शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है.

तुनिशा मामले में शीजान ने पुलिस को बताया है कि उसका और तुनिशा का ब्रेकअप तीन महीने के अंदर ही हो गया था. इस दौरान शीजान ने तुनिशा से धर्म और उम्र का हवाला देकर ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि कही उसने तुनिशा पर धर्म बदलने का दबाव तो नहीं बनाया. अगर बात उम्र की थी तो दोस्ती से शादी की बातचीत तक उम्र की सीमा क्यों नहीं रही. केस में नई जानकारी ये भी सामने आ रही है कि शीजान के कई लड़कियों के साथ रिश्ते थे. जिसे जानकर तुनिशा अंदर तक हिल गई थी और शीजान की बेवफाई से परेशान होकर वो अंदर से टूट गई.

उधर, तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर केस के बाद देश के माहौल से इतना परेशान था कि उसने भी ब्रेकअप करने का फैसला किया था. शीजान ने पुलिस को बताया कि तुनिशा श्रद्धा मर्डर केस के बाद से काफी तनाव में थीं. सोशल मीडिया और टीवी पर चल रही चर्चा से वो टेंशन में आ जाती थी. लेकिन सवाल ये है कि अगर तुनिशा टेंशन में आ जाती थी तो फिर ब्रेकअप शीजान ने क्यों किया.

उधर, तुनिशा की मां का आरोप है कि शीजान ने शादी का वादा किया और तुनिशा को 3 महीने तक टालमटोल करता रहा. इसके बाद ब्रेकअप कर लिया. इस केस में पुलिस ने अभी तक 17 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. जांच टीम को को कई ऐसे भी सवालों के जवाब तलाशने हैं, जिससे मौत की सही वजह तक पहुंच सकें. शीजान से पूछताछ और उसके दिए जवाब की पड़ताल भी की जा रही है ताकी ये पता लग सके कि उसका दिया बयान सही है या वो पुलिस को गुमराह कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Tunisha Sharma: ‘श्रद्धा हत्याकांड के बाद मैंने तुनिशा से रिश्ता खत्म कर लिया’, पुलिस पूछताछ में बोला एक्स बॉयफ्रेंड शीजान

इस बीच शिंदे सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने तुनिशा की मौत को लव जिहाद का मामला बताया है. हालांकि पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism