Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी 2026) को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. इस बजट में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नई सौगातों का ऐलान किया गया है.
इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को इस बार के बजट में क्या-क्या मिला. बनारस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य को बजट 2026 में कौन-कौन से बड़े फायदे मिले हैं, आइए जानते हैं.
बनारस को मिली 6 बड़ी सौगात
- बजट 2026 में वाराणसी में एक आधुनिक जहाज मरम्मत सुविधा केंद्र बनाने का ऐलान किया गया है. इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और नदी आधारित उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.
- उत्तर प्रदेश में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए दो बड़ी हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की घोषणा की गई है. दोनों कॉरिडोर की शुरुआत वाराणसी से होगी.
वाराणसी से दिल्ली
वाराणसी से सिलीगुड़ी - राज्य के हर जिले में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोलने का प्रस्ताव रखा गया है. इसका सीधा लाभ वाराणसी और आसपास के जिलों को मिलेगा, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी.
- बजट में जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की गई है. इससे वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
- देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का ऐलान किया गया है. इसका फायदा उत्तर प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को मिलेगा, जिससे डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा मिलेगा.
- केंद्र सरकार ने 5 लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को जारी रखने का ऐलान किया है. लगभग 20 लाख आबादी वाले वाराणसी को इसका बड़ा लाभ मिलेगा.
बजट 2026 में उत्तर प्रदेश को क्या-क्या मिला?
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नए एम्स की स्थापना
- दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पीड कॉरिडोर
- बुंदेलखंड के युवाओं के लिए IIT की सौगात
- जेवर में देश का पहला सेमीकंडक्टर पार्क
- नए औद्योगिक नोड्स को वित्तीय सहायता
- वाराणसी में एकीकृत लॉजिस्टिक्स हब
ये भी पढ़ें: अपना ही ‘महा-रिकॉर्ड’ नहीं तोड़ पाईं निर्मला सीतारमण, 84 मिनट में ही खत्म हुआ 71 पन्नों का भाषण!
₹53.5 लाख करोड़ का है यह बजट?
निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित 53.5 लाख करोड़ रुपये का है. अपने 1 घंटे 24 मिनट के भाषण में वित्त मंत्री ने 71 पन्नों का बजट पढ़ा. बजट 2026-27 में महिलाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और कृषि क्षेत्र को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस बजट में आम जनता को राहत दी गई है, वहीं नशे से जुड़े उत्पादों को महंगा कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि इस बार के बजट में क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



