Lucknow Fire News
Lucknow Fire News: सोमवार (22 जून) को लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग एवं ट्रेनिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू किया गया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत के अंदर कई लोग मौजूद थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को कहा गया है. घटनास्थल पर पहुंचे एक परिजन ने बताया कि उनके बेटे ने दोपहर करीब 2:15 बजे फोन कर आग लगने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि वहां करीब 20 से 22 लोग काम करते थे. फिलहाल बचाव अभियान जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
घटना के बाद दिखा भयावह मंजर
घटना के चश्मदीदों के मुताबिक, नीचे की दुकान में लगी आग इतनी तेजी से ऊपर फैली कि बच्चों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला. जिसक चलते बच्चों का दम घुटने लगा और वह अपनी जान बचाने के लिए छात्र-छात्राएं और वहां मौजूद लोग इमारत के छज्जे और छत से नीचे कूदने लगे.
बताते चलें इस खौफनाक मंजर को देखकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित करते हुए खुद भी राहत-बचाव कार्य में जुट गए. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तुरंत आस-पास की पूरी जगह को खाली करा दिया.
सीएम योगी ने मामले का लिया संज्ञान
अलीगंज की इस घटना को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इसका संज्ञान लिया. सीएम ने जिला प्रशासन और दमकल विभाग के आला अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, घायलों को तत्काल उचित उपचार उपलब्ध कराने और पूरी स्थिति की सतत निगरानी करने के कड़े आदेश जारी किए. साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.
ये भी पढ़ें: मशहूर हॉलीवुड स्टार ने कबूला इस्लाम, मस्जिद में नमाज पढ़ते आए नजर, वीडियो वायरल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

