Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: “हर हाथ को काम देना हमारा लक्ष्य है…”, छात्रों को नियुक्ति पत्र देते हुए बोले CM योगी, खिले युवाओं के चेहरे

UP News: यूपी सरकार का फोकस युवाओं को नौकरियां देने पर भी है. आज सैकड़ों युवाओं को रोजगार दिया गया. अब एक ही दिन 20 हजार युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.

छात्रा को नियुक्ति पत्र देते यूपी सीएम

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है. इसी क्रम में रविवार को गोरखपुर में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सीएम योगी खुद भी मौजूद रहे. यहां पर बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों को सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र सौंपा और रोजगार मेले को संबोधित किया. इस मौके पर सीएम योगी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, हर हाथ को काम हमारा लक्ष्य है. कौशल विकास से रोजगार मिल रहे हैं.

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) परिसर में आज मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया. इस रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर प्रेरित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उपस्थित रहे. बता दें कि योगी सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत आज रविवार को गोरखपुर में ‘ऑन द स्पॉट जॉब मेगा इवेंट’ का नजारा देखने को मिला. इस मौके पर तमाम बड़ी कम्पनियां मौजूद रहीं और युवाओं को रोजगार दिया गया. तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में रोजगार का बहार लाने वाले इस मेले में एक ही स्थान पर एक ही दिन करीब 20 हजार युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया. मेले में प्रतिभाग के लिए करीब 150 से अधिक कम्पनियां पहुंचीं. इस मौके पर कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. बता दें कि, अभी तक गोरखपुर में सीएम योगी की उपस्थिति में आयोजित हुए पांच वृहद रोजगार मेलों के जरिए अब तक 32923 युवाओं को नौकरी मिल चुकी है. इसी के साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 से अब तक अन्य अन्य रोजगार मेलों में 7176 युवा सेवायोजित हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- UP Weather Update: 26 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुशीनगर भी जाएंगे मुख्यमंत्री

बता दें कि मुंडन संस्कार में शामिल होने ले लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर भी जाएंगे. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के पौत्र का मुंडन संस्कार होगी. तो वहीं गोरखपुर पहुंचे CM योगी ने गायों को गुड़, चना खिलाया इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक-एक व्यक्ति की फरियाद सुनी. इसी के साथ ही अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश दिए. इस मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital