Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल, यूपी में कल तेज आंधी और बारिश के आसार

बढ़ते तापमान और झुलसाने वाली गर्मी के साथ लू के प्रकोप ने इंसानों के साथ ही पशु-पक्षियों का जीना मुहाल कर दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं. यूपी के कई शहरों में पारा 42 डिग्री को पार कर चुका है. लू ने लोगों को घरों के अंदर कैद कर दिया है. भरी दोपहर में भी सड़कें खाली ही दिखाई दे रही हैं. हालांकि मौसम विभाग ने अगले दिन धूप से राहत मिलने की बात कही है. कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश के बाद मौसम के करवट लेने के आसार हैं.

तो वहीं IMD ने उत्तर प्रदेश सहित, पंजाब, हरियाणा,राजस्थान में अगले दो दिन तक तेज हीटवेव की चेतावनी जारी की है. लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश की राजधानी खनऊ में आज, यानी 22 मई को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जहां एक ओर लोगों को अभी गर्मी एवं लू से राहत मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है. वहीं यूपी से मौसम विभाग के वैज्ञानिक मनीष ने बताया कि, कल से मौसम बदलने की सम्भावना है.

ये भी पढ़ें- UP News: नेपाल बार्डर से सटे अवैध मदरसों पर योगी सरकार कसेगी शिकंजा, कार्रवाई की तैयारी पूरी

कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश के आसार जताए हैं. तो वहीं मौसम विभाग ने 27 मई तक मौसम बदले रहने का पूर्वानुमान जताया है. हीटवेव के कारण हरी सब्जियों पर सीधा असर दिखाई दे रहा है. सूर्य देव की प्रचंड तपिश से हरी सब्जियां झुलसने लगी हैं. तालाब और नदियों का पानी भी सूख गया है, इनकी मदद से ही किसान खेतों में पानी की सिंचाई करते थे. अब किसानों की आंख में अभी से मानसून का इंतजार दिखाई दे रहा है. अगर समय रहते ही मानसून दस्तक दे तो किसानों को काफी राहत मिल सकती है और काफी हद तक नुकसान से बचा जा सकता है. अच्छी बारिश से न केवल सब्जियों को संजीवनी मिलेगी, बल्कि धान की बुआई के लिए भी खेत को तैयार करने में मदद मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital