Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: लोकसभा-चुनाव 2024 को लेकर फोकस, यूपी बीजेपी चुनावी वादों को पूरा करने के साथ बढ़ रही आगे, जीत रही जनता का विश्वास

महिलाओं को सुरक्षा के लिए किए वादे को लेकर भाजपा ने प्रदेश में वीरांगनी अवंती बाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और वीरांगना झलकारी बाई महिला बटालियन का गठन किया.

BJP

सांकेतिक फोटो

UP News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से फोकस कर लिया है. इसी के साथ चुनावी वादों को पूरा करने के लिए कमर कस ली है और ये देखा जा रहा है कि कौन-कौन से चुनावी वादे पूरे हो चुके हैं और जो पूरे नहीं हुए हैं उन पर फोकस किया जा रहा है. हालांकि भाजपा सत्ता में आने के बाद से ही अपने सभी किए वादों पर काम कर रही है और जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है तो वहीं किए गए वादों को लेकर कार्यक्रम  के आयोजनों का दौर जारी है.

बता दें कि भाजपा प्रदेश में लगातार शिक्षा से लेकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों का संजाल बिछाने, किसानों की आय दोगुनी करने, अन्त्योदय के उत्थान, कानून व्यवस्था, रोजगार, औद्योगिक विकास, हर घर नल का जल, धर्म सर्किट, पर्यटन, आयुष्मान कार्ड को लेकर लगातार अभियान जारी किए है. तो वहीं 2017 में किए वादों को सरकार ने पूरा किया है. किसानों की कर्जमाफी शून्य करने का वादा किया था जिसमें 36 हजार करोड़ से 86 लाख किसानों की कर्जमाफी का काम किया. इसी के साथ 90 हजार करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान करने का वादा किया था, इसको लेकर रिकार्ड 1.57 लाख करोड़ गन्ना मूल्य करके देश में यूपी आगे है. वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए वादे को लेकर भाजपा ने प्रदेश में वीरांगनी अवंती बाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और वीरांगना झलकारी बाई महिला बटालियन का गठन किया.

तो वहीं मुफ्त गैस के अपने वादे पर आगे बढ़ते हुए बीजेपी ने 1.67 करोड़ महिलाओं तक मुफ्त गैस कनेक्शन की सुविधा पहुंचाई है तो वहीं गरीबों कल्याण के वादे को पूरा करते हुए 15 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज, 3 करोड़ मजदूरों को मार्च 2022 तक 500 रुपए प्रति माह का भत्ता एवं 98 लाख नागरिकों को एक हजार प्रति माह दिया. युवाओं को रोजगार से जोड़ने के अपने वादे को लेकर प्रदेश के लाखों युवाओं को बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरियां दी तो वहीं इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में आए रोजगार से भी युवाओं को खासा लाभ मिला और युवा शक्ति प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है. इसी के साथ प्रदेश सरकार स्टार्टअप को लेकर आगे आने वाले युवाओं की भी आर्थिक मदद कर रही है. तो वहीं 1.4 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया और स्मार्ट क्लास की भी सुविधा दी गई, ताकि गरीब बच्चे भी कान्वेंट में पढ़ने वाले बच्चों को बराबर की टक्कर दे सकें. स्वास्थ्य के क्षेत्र में रायबरेली, गोरखपुर में एम्स का निर्माण एवं संचालन 59 मेडिकल कालेज का निर्माण और संचालन शुरू किया गया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, इन चेहरों को मिल सकती है जगह, उप चुनाव को लेकर मंथन तेज

तो वहीं प्रदेश से माफियाओं को मिट्टी में मिला देने के अपने वादे को पूरा करने को लेकर योगी सरकार लगातार कार्य कर रही है. सरकार ने माफियाओं पर नकेल कसने के साथ ही 1866 करोड़ रुपए की अवैध सम्पत्तियां जब्त की. इसी के साथ यूपी को देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया गया. इसी के साथ प्रदेश को 5 एक्सप्रेस वे एवं 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला प्रदेश बनाने के लिए भाजपा सरकार ने दिन-रात एक किया. तो वहीं शौचालय निर्माण के अपने वादे को पूरा करते हुए यूपी सरकार ने 2.61 करोड़ शौचालय का निर्माण कराया और यूपी को स्वच्छता के मामले में नम्बर एक बनाया.

इन वादों को पूरा करने की राह पर भाजपा

तो वहीं भाजपा अब अपने किए गए वादों को पूरा करने को लेकर आगे बढ़ रही है. 2022 में जो वादे सरकार ने किए उसमें सबसे पहले किसानों के हित की बात की है. भाजपा ने आने वाले 5 सालों में सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया है. साथ ही 5 हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू करने का वादा किया है. इसी के साथ किसानों को बोरवेल, ट्यूबवेल, तालाब, टैंक निर्माण के लिए भी अनुदान प्रदान करने का वादा किया है.

महिलाओं की सुविधा के लिए एक हजार करोड़ लागत के साथ मिशन पिंक टॉयलेट शुरू करने का वादा किया है. विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह करने का भी वादा किया है.

सभी सार्वजनिक स्थानों व शैक्षणिक संस्थानों के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने और 3 हजार पिंक पुलिस बूथ स्थापित करने का वादा किया है.

प्रदेश में 6 मेगा फूड पार्क विकसित किए जाएंगे.

प्रदेश में निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू करने का भी वादा किया है. मछुआरों को एक लाख तक की नाव को 40 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराने का वादा किया है.

लोकसभा सेवा आयोग सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी की जाएगी.

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ टैबलेट अथवा स्मार्टफोन वितरित करेंगे.

प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र स्थापित कर किडनी रोगियों को लाभ पहुंचाएंगे.

प्रदेश में एमबीबीएस जैसे मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या दोगुना करेंगे.

6 हजार एवं दस हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति शीघ्र करने का वादा.

2025 तक उत्तर प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का वादा.

प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम एवं खेल मैदान स्थापित करने का वादा.

हम स्कूल और कॉलेज स्तर पर योग शिक्षकों की भर्ती समय बद्ध तरीके से पूर्ण करने का वादा.

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सरकारी स्कूलों में फर्नीचर, टेबल आदि उपलब्ध कराना आदि वादों के साथ आगे बढ़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest