Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Etah News: बारात का छेना पड़ा महंगा, 80 लोगों की बिगड़ी हालत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डाला डेरा

मामला एटा के पुरसारी गांव से सामने आया है. यहां बारात के पहुंचने के बाद नाश्ता और खाना शुरू हुआ और छेना खाते ही लोगों के पेट में दर्द के साथ ही उल्टी और दस्त भी शुरू हो गए.

इलाज के दौरान गांव के लोग

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक बारात के छेने ने बारातियों के साथ ही घरातियों की भी हालत बिगाड़ दी और लोग पेट पकड़ कर चिल्लाने लगे. आनन-फानन में लोगों ने डाक्टर को सूचना दी. इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और वहीं पर लोगों का इलाज शुरू किया. फिलहाल सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

मामला एटा के विकास खंड जैथरा के गांव पुरसारी से सामने आया है. गांव पुरसारी में सोमवार को गांव के ही निवासी रामभजन की बेटी कंचन की शादी थी. गांव के दूसरे मोहल्ले के निवासी महावीर अपने बेटे गोविंद की बारात रात नौ बजे के करीब लेकर पहुंचे थे, जहां लड़की पक्ष द्वारा बारातियों का स्वागत किया गया और फिर उनको नाश्ता सहित खाना भी परोसा गया. इसके बाद मिठाई भी खायी.

छेना खाते ही बिगड़ी लोगों की तबियत

बताया जा रहा है कि सभी ने बड़े चाव से छेना खाया, लेकिन कुछ ही देर बाद एक के बाद एक कई लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की. फिर लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गई. गांव के प्रधान अरविंद ने मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब बारातियों सहित घरातियों ने उल्टी व दस्त सहित पेट दर्द की शिकायत की. पहले तो चार से पांच व्यक्तियों ने पेट दर्द की समस्या बताई, लेकिन इसके बाद ही दर्जनों लोगों ने उल्टी, दस्त सहित पेट दर्द की शिकायत की.

दिन निकलने से पहले ही 18 से 20 लोग धुमरी, पटियाली सहित जासमई में इलाज के लिए चले गए थे तो वहीं सुबह सात बजे जैथरा पीएचसी प्रभारी डॉ राहुल चतुर्वेदी को सूचना मिली. जिसके बाद करीब आठ बजे गांव में अपनी टीम के साथ वह पहुंचे और लोगों का इलाज शुरू किया.

ये भी पढ़ें- Ballia News: बलिया जिला अस्पताल का बुरा हाल, डॉक्टरों की घोर लापरवाही की भेंट चढ़ रहे हैं मरीज, वार्ड ब्वॉय चढ़ा रहा है प्लास्टर, तो ट्रेनर ठीक कर रहा है हड्डी

पूरे मामले को लेकर पीएचसी प्रभारी ने बताया कि शाम चार बजे तक वह 62 मरीजों का उपचार कर चुके हैं और अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है. कुछ तो पेट दर्द की शिकायत पर अपने घर ही चले गए और अपने स्तर से इलाज किया. फिलहाल गांव में अब स्थित सामान्य हैं, लेकिन मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है. प्रधान ने जानकारी दी कि कासगंज जनपद के छेना बारात में मंगाए गए थे. उसे ही खाने के बाद करीब 80 लोगों की हालत बिगड़ गई, लेकिन सभी की हालत अब स्थिर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital