Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: औरैया में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देखा आपत्तिजनक हालत में, दोनों की कर दी हत्या

Auraiya: पत्नी रात में छत पर जाकर प्रेमी से मिलती थी और अपने पति को रात के खाने में नींद की गोली मिला देती थी, जिससे वह उठ नहीं पाता था, लेकिन बुधवार रात उसने खाना नहीं खाया था.

आरोपी पति

विशाल त्रिपाठी

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. यहां पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आपा खो दिया और फिर दोनों का ईंट से मुंह कुचल कर मार डाला. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

मामला सहायल थाना के गांव नंदपुर से सामने आया है. बीती रात एक पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद दोनों के मुंह को ईंट से कुचल डाले. इसके बाद दोनों को बांधकर तब तक पीटा जब तक वह मर नहीं गए. इसके बाद उसने खुद ही इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी. सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. मौके पर एसपी चारू निगम समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं.

बता दें कि नंदपुर निवासी शोभाराम राज मिस्त्री का काम करता था. घर पर वह अपनी पत्नी रागिनी व दो बेटे एक सात साल व एक पांच साल के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि रागनी का गांव में होमगार्ड के सबसे छोटे बेटे सिंकु यादव के साथ प्रेम प्रसंग था. इस बारे में कई बार गांव वाले उसको बता चुके थे, लेकिन पत्नी इस बात को नहीं स्वीकारती थी. कुछ दिनों से प्रेमी सिंकू रागनी से मिलने छत पर जाता था और पति नीचे लेटा रहता था. कुछ लोगों ने बताया तो उसने रात में छत पर देखने को ठानी, लेकिन वह रात में उठ ही नही पाया. इसके बाद उसने बहुत छानबीन की तो उसको मालूम हुआ कि, रात में खाने के साथ उसकी पत्नी नींद की गोलियां दे रही थी, जिससे वह चाह कर भी रात में नहीं उठ पाता था.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस आज दाखिल कर सकती है बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट, 15 जून तक का दिया गया था समय

बुधवार की रात पत्नी खाना देकर ऊपर चली गई, लेकिन उसने खाना नही खाया और रात में उठ गया और जीने से दबे पांव ऊपर पहुंचा तो देखा की उसकी पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी. इस पर क्रोध में भर गया और पास पड़ी ईंट से सबसे पहले दोनो के मुंह पर वार कर दिया. ईंट से हमला के बाद दोनों अलग हुए तब तक पति ने कई वार कर दिए. इस दौरान दोनों लहुलुहान हो गए और इसके बाद इन दोनो को बांध दिया. बांधने के बाद तब तक पीटा जब तक दोनों मर नही गए. इसके बाद रात तीन बजे पुलिस को सूचना दी और मामले की पूरी जानकारी दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. बता दें कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है. गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया. एसपी चारु निगम ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है. तो वहीं मृतक प्रेमी के घर परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है तो वहीं मां की मौत पर बच्चे भी दुखी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital