Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: अलीगढ़ में अराजकतत्वों ने तोड़ी मां दुर्गा की मूर्ति, गांव वालों ने जमकर किया हंगामा, की आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Aligarh: सीओ तृतीय अशोक कुमार ने नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराने के साथ ही मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का भरोसा ग्रामीणों को दिया.

मंदिर में टूटी पड़ीं मूर्तियां

प्रकाश सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मंदिरों में मूर्तियों के तोड़ने व देवी-देवताओं के अपमान से जुड़ी खबर आ रही है. पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद अराजकतत्व मंदिरों में जाकर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा खबर अलीगढ़ से सामने आ रही है. यहां किसी शरारती तत्व के द्वारा दुर्गा मां की मूर्तियों के तोड़े जाने के बाद गांववालों में आक्रोश व्याप्त है. इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात है.

जानकारी सामने आ रही है कि अलीगढ़ के रामनगर गांव में स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर में शरारती तत्वों ने दुर्गा मां की मूर्तियों को तोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि इस मंदिर में दुर्गा मां की छोटी-छोटी तीन से चार मूर्तियां लगी थीं, जिसे किसी ने खंडित कर दिया. इसकी जानकारी लोगों को उस वक्त हुई, जब वे सुबह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए ग्रामीण पहुंचे तो उनको मंदिर में मूर्ति खंडित मिली और पूरे मंदिर में मूर्तियों के टुकड़े बिखरे हुए थे. इसके बाद गांववालों ने जमकर बवाल किया और इसको लेकर विरोध करने लगे. धीरे-धीरे पूरे गांव से लोग मंदिर में इकठ्ठा हो गाए.

ये भी पढ़ें- UP Weather: खुशनुमा हुआ यूपी का मौसम, बिपरजॉय के असर से लखनऊ, कानपुर, कन्नौज और नोएडा से गोरखपुर तक जमकर बरसे बदरा

पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही सीओ तृतीय अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. इस दौरान गांववाले मूर्ति तोड़ने वालों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. इस पर अशोक कुमार ने गांववालों को भरोसा दिलाया कि मंदिर में जल्द ही नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी और मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा. ताकि इस तरह की घटना फिर से न घट सके.  बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी के आश्वासन देने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए. वहीं पुलिस अब शरारती तत्वों की तलाश में जुट गई है. ये पूरा मामला थाना क्वार्सी क्षेत्र रामनगर का है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital