Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: ट्रेलर के नीचे से जिंदा निकला युवक, मौत को दी मात, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल

Viral News: बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय 22 चक्का वाले ट्रेलर के नीचे युवक आ गया, लेकिन वह बाल-बाल बच निकला.

Sant Kabir Nagar: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक सड़क पार कर रहा है. उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर उसे जोरदार टक्कर मार देता है और वह ट्रेलर के नीचे आ जाता है. इस दौरान वहां खड़े लोग अपना दिल थामे इस पूरी घटना को देखते रहते हैं और ट्रेलर के गुजर जाने का इंतजार करते हैं. ट्रेलर जैसे ही वहां से गुजरता है, युवक उठ खड़ा हो जाता है और तेजी से सड़क पार कर लेता है. ये सब देख स्थानीय लोग अवाक रह जाते हैं.

यह घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के टड़वरिया चौराहे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय 22 चक्का वाले ट्रेलर के नीचे युवक आ गया, लेकिन वह बाल-बाल बच निकला. युवक का नाम मोहम्मद अम्मार बताया जा रहा है. उसके पिता का नाम अब्दुल्ला है. वह क्षेत्र के पश्चिम टोला का निवासी है. जानकारी सामने आई है कि मो. अम्मार फैमिली मार्ट कुछ सामान लेने गए थे. वहीं से लौटते वक्त वह सड़क पार कर रहे थे कि 22 चक्का ट्रेलर ने उनको जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रेलर के नीचे आ गए और ट्रेलर तेजी से उनके ऊपर से निकल गया.

ये भी पढ़ें: Agra News: ताजमहल में स्विट्जरलैंड की महिला पर्यटक से धोखाधड़ी, 5 हजार का सामान, वसूले 37 हजार

वायरल हुआ वीडियो

लोग इस बात से डर जाते हैं कि युवक की मौत हो गई होगी, लेकिन जैसे ही ट्रेलर निकल जाता है, युवक झट से खड़ा हो जाता है और तेजी से सड़क पार कर लेता है. इस दौरान युवक घबराया हुआ था. वहीं इस पूरी घटना को देख रहे लोग भी दंग रह जाते हैं कि आखिर युवक ने किस तरह खुद को ट्रेलर के नीचे समेट कर रखा और उसके पहियों से खुद को बचाया होगा. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital