Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Police: बीच सड़क दरोगा ने ठेलेवाले को जड़ा थप्पड़, वीडियो शेयर कर अखिलेश ने कसा तंज- यही है ईज ऑफ डूइंग बिजनेस?

Lucknow: यह मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही विपक्ष ने योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.

वीडियो ग्रैब

Lucknow: लखनऊ में पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कई आइसक्रीम ठेलेवाले सड़क से गुजर रहे हैं. तभी एक पुलिसकर्मी सड़क क्रॉस करते हुए जाता है और एक ठेलेवाले को थप्पड़ जड़ देता है. इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार को घेरा है और राज्य की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है, “देखो उप्र पुलिस का सरेआम अत्याचार, सत्ताधारी जिसे कहते हैं ‘अमृत-काल’, क्या यही है उप्र में ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ का प्रमाण. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कॉमेंट करते हुए लखनऊ पुलिस की आलोचना कर रहे हैं. दूसरी ओर लखनऊ पुलिस ने इस वीडियो को लेकर सफाई पेश की है और कहा है कि इस अमानवीय व्यवहार के लिए पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें इसे भी- UP Politics: शिवपाल के कार्यकाल की जांच हो गई तो चले जाएंगे जेल- भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने किया बड़ा हमला

अखिलेश यादव के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो पर लखनऊ पुलिस ने रिप्लाई कमेंट करते हुए कहा कि शनिवार रात ढाई बजे तक चौराहे पर ठेले अनधिकृत तरीके से खड़े थे, जिसकी सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वहां से ठेलों को हटाया. पुलिस ने बताया कि एक ठेलेवाले से अमर्यादित व्यवहार के लिए दरोगा की पहचान की जाएगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1090 चौराहे के पास और सड़के के करीब देर रात तक ठेले लगे रहते हैं, जिस वजह से यहां कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति खड़ी हो जाती है. शुक्रवार देर रात कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिले. किसी ने पुलिस कंट्रोल रुम में चौराहे पर कई सारे ठेले खड़े होने की सूचना दी. जिसके बाद मोबाइल पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिसकर्मी ठेले को हटवा रहे थे. इसी बीच एक दरोगा ने एक मैगी बिक्रेता ठेले वाले को जोरदार तमाचा जड़ दिया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital