Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics: BJP के मिशन 80 को भेदने के लिए अखिलेश यादव का मास्टर प्लान, गठबंधन को लेकर किया नया खुलासा

Lok Sabha Elections-2024: अखिलेश यादव ने एक बार फिर ईवीएम से चुनाव कराने की प्रथा को लेकर आलोचना की है और कहा है कि, अगर आप डेवलप्ड कंट्री बनना चाहते हो तो जो डेवलप्ड कंट्री में वोट डालने की व्यवस्था है उसको क्यूं नहीं अपनाते?

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) लगातार तैयारी करने में जुटी है. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने लोक सभा चुनाव में भाजपा को हराने की बात कही है. भाजपा के मिशन 80 के जवाब में नया नारा बुंलद किया है. इसी के साथ ये भी दावा किया है कि भाजपा को यूपी लोकसभा की सभी 80 सीटों पर हराने की योजना से वह आगे बढ़ रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने गठबंधन को लेकर भी खुलासा किया है.

कन्नौज में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर अपनी प्लानिंग के बारे में जिक्र किया. इसी के साथ ही नया मंत्र देते हुए कहा कि बीजेपी को सभी 80 सीटों पर हराना ही सपा और गठबंधन का लक्ष्य है. इसी के साथ वह आगे बोले कि ‘मेरा मानना है कि आने वाले समय में परिवर्तन होगा और भाजपा हटेगी. सभी दल साथ आएं, खासकर जो दल समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में थे.’ इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन 80 हराओ का नारा देगा, जब 80 हारेंगे तभी भाजपा हटेगी और भाजपा के हटने से ही देश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा. इस मौके पर एमपी में शिवराज सिंह चौहान के सीएम न बनाए जाने को लेकर सपा नेता ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि ‘मध्य प्रदेश में ये कहा गया कि जो लाडली योजना थी उसकी वजह से सरकार बनी. देश के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि महिलाओं का वोट ज्यादा मिला. अब आप खुद कल्पना करिए कि लोकतंत्र में जिस नेता की वजह से सरकार बनी हो, वही मामा दु:खी हो.’

ये भी पढ़ें- Maharashtra: ‘दोस्तों के साथ मिलकर पीटा…फिर गाड़ी से रौंद डाला’, गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए हैवान बना सीनियर ब्यूरोक्रेट का बेटा

EVM पर अखिलेश ने उठाया सवाल

तो वहीं अखिलेश यादव ने एक बार फिर ईवीएम की आलोचना करते हुए कहा है कि ‘अगर आप डेवलप्ड कंट्री बनना चाहते हो तो जो डेवलप्ड कंट्री में वोट डालने की व्यवस्था है उसको क्यूं नहीं अपनाते? अमरीका जैसा देश जो अर्थव्यवस्था में ताकतवर है वो महीनो बैलट से वोट डलवाता है, जापान जैसा देश बैलट से वोट डलवा रहा है, जर्मनी के कोर्ट ने पाबंदी लगाई कि ईवीएम से वोट पड़ेगा तो ये अनकंस्टीट्यूशनल है.’

एक-एक लाख देकर किया सम्मानित

कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने वाले रैट होल माइनिंग की टीम के 14 सदस्यों को सम्मानित किया. इस मौके पर उन सभी को 1-1 लाख रुपये भेंट किए. इसी के साथ ही सपा प्रमुख ने कहा कि इन साथियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाई. इसी के साथ ही भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने सुरंग में फंसे श्रमिकों की मदद की लेकिन उनको बचाने वालों की भी मदद करनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital