Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: केजरीवाल से गिरगिट भी शर्मिंदा है- बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का AAP पर बड़ा हमला

पाठ्यक्रम से मुगलों के इतिहास को हटाने पर हो रहे विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए साक्षी महाराज ने कहा, “किले मुगलों के नहीं है, कुतुब मीनार मुगलों की नहीं है.”

प्रेस वार्ता करते साक्षी महाराज

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्षियों पर जमकर बरसे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री की डिग्री दिखाने की मांग वाली बात पर बीजेपी सांसद ने कहा कि केजरीवाल से गिरगिट भी शर्मिंदा है. उन्होंने कहा, “सारा देश जानता है कि दिल्ली वाले पछता रहे हैं. जितने केजरीवाल ने रंग बदले गिरगिट भी इतना रंग नहीं बदलता है. चुनाव आने दीजिए, दिल्ली की जनता ही केजरीवाल को समझा देगी.”

पाठ्यक्रम से मुगलों के इतिहास को हटाने पर हो रहे विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए साक्षी महाराज ने कहा, “किले मुगलों के नहीं है, कुतुब मीनार मुगलों की नहीं है, ताजमहल मुगलों का नहीं है, हमारे मंदिरों को तोड़कर उसका रूप दे दिया गया. सुधार तो हमें करना ही पड़ेगा.”

हाल ही में प्रदेश सरकार ने यूपी के स्कूलों के पाठ्यक्रमों में बदलाव करते हुए मुगलों के इतिहास को हटाने के निर्देश दिए हैं. तो वहीं विपक्ष इसका विरोध कर रहा है. इस पर अपनी बात को आगे जारी रखते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि, जो निर्णय यूपी ने लिया है वही निर्णय उत्तराखंड ने लिया है. भारत सरकार के निर्णय लेने के बाद ही प्रदेश में निर्णय लिए जा रहे हैं. इससे देश के हर राज्य को सीख लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह मोदी-योगी युग है. अकबर महान था. पढ़ाया जाता रहा, लेकिन अब- महाराणा प्रताप महान थे, छत्रपति शिवाजी महान थे, ये सब पढ़ाया जाएगा. ये कदम पहले ही उठाया जाना चाहिए था लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं की लेकिन ये 56 इंच के सीने वाले मोदी की ताकत है.

पढ़े इसे भी- UP Nikay Chunav: सहारनपुर में मायावती ने खेला बड़ा दांव, इमरान मसूद की भाभी को बनाया मेयर प्रत्याशी

राहुल गांधी पर बोला हमला

राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी से पूछ रही है कि अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके है. इस पर भाजपा के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी अनर्गल प्रलाप करते हैं. राहुल को दो साल की सजा हो गई, सदस्यता भी चली गई. वही बात है कि ‘रस्सी जल गई लेकिन ऐंठ नहीं गई’.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital