Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: UP की इस सीट पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ठोका दावा, गठबंधन को लेकर कही ये बात

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारा जो स्थान होना चाहिए वो नहीं है. प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हमने कई तरह की कोशिश की है ताकि यूपी में पार्टी को मजबूत किया जा सके.

सुप्रिया श्रीनेत (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Politics: लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश की तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन में जुटी हैं. भाजपा सरकार के जीत के रथ को रोकने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन (I.N.D.I.A.) अपनी अलग योजना बनाने में जुटा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत दावा ठोकते नजर आ रही हैं.

एक निजी चैनल के कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उत्तर प्रदेश की राजनीति पर खुल कर बात की औरकई सवालों के जवाब दिए. अपनी बेबाकी के कारण सुप्रिया श्रीनेत जानी जाती हैं. वहीं इस साक्षात्कार के माध्यम के उन्होंने आने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति और अपने दावे को जगजाहिर कर दिया है. उत्तर प्रदेश की महराजगंज लोकसभा सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता पार्टी का किसके साथ गठबंधन होगा और कौन-कौन सी सीट पर कांग्रेस लड़ेगी. पर महराजगंज सीट से मैंने अपनी दावेदारी जरूर ठोकी है.”

उत्तर प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस रायबरेली की सीट पर ही जीत हासिल कर पाई थी. कांग्रेस का हाल इतना बुरा था कि राहुल गांधी तक अमेठी से चुनाव हार गए थे. वहीं 2019 के चुनाव में सुप्रिया श्रीनेत पर भरोसा करते हुए कांग्रेस ने उनको महाराजगंज लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह हार गई थीं और भाजपा के पंकज चौधरी ने इस सीट पर कमल खिला दिया था.

ये भी पढ़ें- हुंडई शोरूम के सर्विस सेंटर पर कार सर्विस के समय शख्स को अचानक आया हर्ट अटैक, मौके पर ही मौत, Video Viral

ये बात करती है परेशान

सुप्रिया श्रीनेत ने साक्षात्कार के दौरान यूपी की राजनीति से जुड़े कई सवालों के जवाब बड़ी ही बेबाकी से दिए. यूपी में वर्तमान में जो कांग्रेस की स्थिति पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये बात हमें परेशान करती है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारा जो स्थान होना चाहिए वो नहीं है. उन्होंने कहा,” प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हमने कई तरह की कोशिश की है. ताकि यूपी में पार्टी को मजबूत किया जा सके.” उन्होंने क्षेत्रीय पार्टी को लेकर कहा कि ये सच है कि क्षेत्रीय पार्टी का दबदबा बढ़ा है. कांग्रेस नेत्री ने कहा कि देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां ना भाजपा है और ना ही कांग्रेस वहां क्षेत्रीय पार्टियां ही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital