बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
अखिलेश यादव
UP Politics: योगी सरकार पर लगातार हमलावर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से यूपी की कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हमला बोला है. इस बार उन्होंने रामपुर और नोएडा की दो अलग-अलग घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में शासनिक हिंसा ने नई ‘तमंचा संस्कृति’ को जन्म दिया है और भाजपाई दावों का खोखलापन उजागर हुआ है.
ट्विटर पर ट्विट करते हुए अखिलेश ने कहा है कि, ”उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक स्थानीय कारोबारी के घर डकैती और उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना से पूरे प्रदेश में दहशत व्याप्त हो गई है. ऐसे अपराध उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के भाजपाई दावों का खोखलापन उजागर करते हैं.” इसी ट्विट में आगे उन्होंने सवाल खड़े करते हुए लिखा है कि, “अपराधियों के हौसलों के पीछे कौन है?”, तो वहीं एक अन्य ट्विट में उन्होंने नोएडा में शिव नाडर यूनिवर्सिटी में हुई घटना का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि, ”दिल्ली के निकट, यूपी के नोएडा की प्रतिष्ठित शिव नाडर यूनिवर्सिटी में विवि प्रशासन की लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण तमंचे से तीन गोली मारकर एक छात्रा की हत्या दर्दनाक घटना है. उत्तर प्रदेश प्रशासन ने भी उतनी ही लापरवाही बरती है. प्रदेश में शासनिक हिंसा ने नयी ‘तमंचा संस्कृति’ को जन्म दिया है.”
रामपुर और नोएडा की घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलने के बाद अखिलेश ने यूपी सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में भी घेरा है. उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री की लाख घोषणाओं और स्वास्थ्य मंत्री की तथाकथित छापेमारी के बावजूद प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं.
उन्होंने आगे योगी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, जैसे भाजपा सरकार विकास के हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, वैसे ही मरीजों को दवा और इलाज मुहैया कराने में भी नाकारा साबित हुई है. इसी के साथ ये भी बोले कि, भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार और सिर्फ परेशानियां ही दी हैं. राजधानी लखनऊ के अस्पतालों की हालत भी शोचनीय है.
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…