Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: ‘नौटंकी करने गए थे..बैठे हैं कांग्रेस की गोद में’, JPNIC का गेट फांदने को लेकर अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने कहा, अखिलेश को जेपी जी को श्रद्धांजलि देने का अधिकार नैतिक रूप से है नहीं, क्योंकि आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले, उनकी विचारधारा के विरुद्ध, कांग्रेस की गोद में अखिलेश यादव बैठ गए हैं.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फोटो सोशल मीडिया)

UP Politics: बुधवार यानी कि 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपा प्रमुख अखिलश यादव द्वारा जेपीएनआईसी (JPNIC) का गेट फांदकर श्रद्धांजलि देने को लेकर सियासत तेज हो गई है. उनकी इस हरकत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नौटंकी बताया है और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब वहां जाने की इजाजत नहीं थी तो क्यों गए? इसी के साथ अखिलेश पर कांग्रेस की गोद में बैठने का आरोप भी लगाया और कहा कि उनको जेपी जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करने का हक नहीं है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि “जब किसी प्रतिष्ठान के निर्माण का कार्य चल रहा हो और वहां पर इस तरह का कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी गई तो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए भी वो क्या नौटंकी करने गए थे.” इसी के साथ ही डिप्टी सीएम ने सपा पर कांग्रेस को लेकर हमला बोला और कहा कि “आज वो बताएं कि जिस कांग्रेस की गोद में वो बैठे हुए हैं. जेपी जी के चरणों में भी श्रद्धांजलि अर्पित करने का हक नहीं है.” साथ ही आपातकाल को याद करते हुए कहा कि “अगर वो कांग्रेस की गोद में बैठे हैं, जिसने देश में आपातकाल लगाने का काम किया है, इमरजेंसी थोपने का काम किया है और लोकतंत्र की हत्या का काम किया है.”

ये भी पढ़ें- Lucknow: “अगर भाजपा को यही मंज़ूर है तो यही सही…” और फिर अखिलेश यादव ने JPNIC का गेट फांदकर किया जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण, LDA ने लगाया था ताला

इतना समझ नहीं आता

इसी के साथ मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अखिलेश पर बरसते हुए बोले, “अगर आज ये विश्वेश्वरैया हॉल बंद होता और सेनानियों के कार्यक्रम की अनुमति नहीं होती तो यहां ये लोग कैसे आते हैं, तोड़कर जाएंगे क्या, नहीं जाएंगे.” वह आगे बोले, “अखिलेश यादव को इतनी समझ होनी चाहिए, सरकार के मुखिया रहे हैं कि अगर अनुमति हो तो जाते, नहीं थी तो अपने कार्यालय में ही मनाते.” डिप्टी सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने अखिलेश को लेकर यहां तक कह दिया कि,” उनको जेपी जी को श्रद्धांजलि देने का अधिकार नैतिक रूप से है नहीं, क्योंकि आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले, उनकी विचारधारा के विरुद्ध, कांग्रेस की गोद में अखिलेश यादव बैठ गए हैं, इसलिए ये लड़ाई लड़ने का उन्हें अधिकारी नहीं है.”

इसलिए करते हैं नाटक

डिप्टी सीएम ने अखिलेश पर नौटंकी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “अखिलेश यादव सत्ता के बिना बैचेन हैं. प्रदेश की सत्ता उनसे चली गई है, देश की सत्ता उनके हाथ में आने वाली नहीं है.” इसी के साथ नौटंकी करने की वजह बताते हुए कहा कि “मीडिया उन्हें दिखाती रहे, बस इसलिए ही वो नाटक करते हैं.” इसके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव की चुटकी लेते हुए कहा था कि अगर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इतना अच्छा कूदना जानते हैं, तो उन्हें एशियन गेम्स में जाकर भारत के लिए कुछ और मेडल लाने पर काम करना चाहिए.

जानें क्या है मामला

बता दें कि बुधवार जयप्रकाश नारायण की जयंती थी. इस मौके पर अखिलेश यादव बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मूर्ति पर माल्‍यार्पण करने के लिए गोमती नगर स्थित जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लगा था. दरअसल सपा ने अंदर जाने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अनुमति नहीं दी थी. फिर भी अखिलेश अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और गेट के बाहर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसी दौरान अखिलेश यादव 8 फीट का गेट फांदकर अंदर घुसे और मूर्ति पर माल्यार्पण किया व श्रद्धांजलि दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital