Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर की भविष्यवाणी- “लोकसभा चुनाव में सपा का नहीं खुलेगा खाता…शिवपाल आने वाले हैं हमारे साथ”

एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर सपा पर लगातार निशाना साध रहे हैं.

UP Politics, Ghazipur News

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (फाइल फोटो)

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर गहमागहमी बढ़ी है. राजनीतिक दल एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने में जुटे हैं और तमाम दावे भी कर रहे हैं. इसी बीच सपा गठबंधन का साथ छोड़ फिर से एनडीए में शामिल हुए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा को लेकर भविष्यवाणी की है. राजभर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा. उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के पास हमारी वजह से 47 की जगह 125 सीटें आ गई थीं. वहीं शिवपाल सिंह यादव को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि वह खुद भी हमारे साथ आने वाले हैं.

सभी पार्टियां चाहती हैं कि हम उनके साथ आएं

पत्रकारों से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव को लेकर कहा कि उनको सपा की जमीनी हकीकत का पता लग गया है. क्या आपकी बात शिवपाल यादव से होती हैय़ इस पर वह बोले कि हां बात होती है और वह अब खुद हमारे साथ आने वाले हैं. उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि फिलहाल लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से ये साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव-2024 में विपक्ष कहीं नहीं टिकेगा. साथ ही दावा किया कि I.N.D.I.A. गठबंधन और विपक्षी एकता में ताकत नहीं है.

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2023: राजस्थान फतह के लिए BJP का मेगा प्लान, हरियाणा के विधायकों की फौज डालेगी डेरा, ये है रणनीति…

सपा तरसेगी वोट को

एनडीए में जबसे ओम प्रकाश राजभर शामिल हुए हैं, लगातार सपा की नीतियों और विचारों के साथ ही अखिलेश पर जमकर निशाना साध रहे हैं. फिलहाल उन्होंने ये दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा और वोट के लिए तरसेगी. उन्होंने कहा. “सपा अगर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी तो एक भी सीट नहीं जीत पाएगी. समाजवादी पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा.” राजभर ने कहा कि  शिवपाल यादव को भी इस बात का पता लग ही गया है कि जब तक राजभर उनके साथ थे तो वह विधानसभा चुनाव 2022 में 47 से 125 सीट पर पहुंच गए थे लेकिन जब राजभर पार्टी छोड़ दिए हैं तो इस बार उनका खाता भी नहीं खुलने वाला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital