Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“खुद को नेवला बताया था स्वामी प्रसाद मौर्य ने, ये कीट-पतंगे हैं…BJP की ज्वाला में जलकर भस्म हो जाते हैं”, भाजपा सांसद का पलटवार

बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई टिप्पणी पर भाजपा सांसद ने पलटवार किया है.

भाजपा सांसद और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

प्रमोद कुमार मद्देशिया

UP Politics: हिंदू धर्म व रामचरितमानस को लेकर लगातार विवादित बयान देने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर बीजेपी सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है. हाल ही में स्वामी प्रसाद द्वारा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद ने कहा है कि, स्वामी प्रसाद मौर्य अपने आपको को खुद एक बार नेवला बताया था. जानवरों के बारे में क्या बात की जाए. जानवर आज की राजनीति में टिप्पणी करने लगे हैं, ये स्वामी प्रसाद मौर्य कीट पतंगे है. राजनीति में कभी इधर कूदते है कभी उधर कूदते हैं और जब भारतीय जनता पार्टी की ज्वाला जलती है तो उसी में जलकर भस्म हो जाते हैं.

हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग, राष्ट्र के दुश्मन व संविधान विरोधी हैं, इसी सवाल पर जब मीडिया ने देवरिया से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने सपा नेता के उनके ही एक बयान को याद दिलाया और कहा,”स्वामी प्रसाद मौर्य अपने आपको को खुद एक बार नेवला बताया था.”

बता दें कि हाल ही में गाजीपुर में बौद्ध जयंती समारोह का आयोजन हुआ था, जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे थे. यहीं पर उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ ही अन्य साधु-संतो व बाबा को आतंकवादी तक कह डाला था.

ये भी पढ़ें- 2000 रु के नोटों को वापस लेने के फैसले के बाद भक्त ने मंदिर में चढ़ा दिए 2-2 हजार के 400 नोट

देखें क्या बोला था मौर्य ने

इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, “साधु के भेष में सारे आतंकवादी हैं, इन साधुओं ने कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काट देंगे. मुझे मारने की धमकी दी गई लेकिन सरकार ने इनके खिलाफ कुछ नहीं किया.” आगे बागेश्वर बाबा पर हमला बोलते हुए कहा कि, मक्खी, मच्छरों के भिनभिनाने से बादलों की आवाज नहीं निकल सकती है. कारखानों में चींटी की आवाज बाबा जैसे एक नहीं हजारों लोग हैं जो ऐसे बोलेंगे तो देश की जनता इसका संज्ञान नहीं लेगी. देश संविधान से चलेगा किसी बाबा के बयान से नहीं चलेगा.

सपा नेता ने कहा कि जितने साधू-संत के भेष में हैं सारे आंतकवादी हैं. तो वहीं सपा नेता ने इस कार्यक्रम को लेकर ट्वीट भी किया. ट्वीट करते हुए सपा नेता ने लिखा- “हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग, राष्ट्र के दुश्मन व संविधान विरोधी हैं क्योंकि हिंदू राष्ट्र की मांग से जहाँ एक ओर देश के बंटवारे का फिर से बीज बो रहें हैं, वहीं दूसरी ऒर संविधान विरोधी बात कर संविधान का अपमान भी कर रहें हैं. ऐसे लोगों से देश की जनता को सावधान रहना है.”

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital