Bharat Express DD Free Dish

‘जहां चीन घुसा, राहुल गांधी वहां खड़े होकर बोलें और बताएं…’, कांग्रेस नेता के दावों पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने साधा निशाना

Rahul Gandhi Statement On China Border: राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख दौरे पर हैं. वहां से राहुल ने दावा किया कि चीनी सेना की ओर से स्थानीय लोगों की जमीनें छीनी जा रही हैं. उनके बयान के बाद भाजपाई नेता राहुल पर पलटवार कर रहे हैं.

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर (फोटो ट्विटर)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

BJP Vs Rahul Gandhi On China: भारत-चीन को लेकर दिए बयान के बाद से राहुल गांधी सत्‍ताधारी दल भाजपा के निशाने पर हैं. भाजपा सरकार में मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) ने राहुल गांधी के चीनी घुसपैठ वाले बयान पर पलटवार किया है. कौशल किशोर ने कहा है, कि “राहुल गांधी कहते हैं- चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है. मैं कहता हूं कि राहुल बॉर्डर पर जाएं और वहां से बताएं कि चीन की सेना कहां पर घुसी है.”

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के सारे आरोप एकदम बेबुनियाद हैं. राहुल हमेशा भारत देश के खिलाफ बोलते रहते हैं. कौशल किशोर से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर निशाना साधा था. उन्‍होंने राहुल गांधी पर ही चीनी अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक करने का आरोप लगाया था. अनुराग ने कहा, “जब हमारी सेना चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी, तब राहुल गांधी चीनी अधिकारियों के साथ गुप्त बातचीत करने में व्यस्त थे.”

बता दें कि कौशल किशोर उत्तर प्रदेश के उन्नाव के केंद्रीय राज्यमंत्री हैं. उन्‍होंने राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा को ढोंग करार देते हुए कहा है कि राहुल को चीन बॉर्डर तक जाना चाहिए..और तब वहां से खड़े होकर बोलना चाहिए.
राहुल गांधी ने हाल में कहा था कि ”चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा किया गया है.” इसी के बाद भाजपा उन पर लगातार हमला बोल रही है. कौशल किशोर ने राहुल गांधी को लेकर कहा है, ”वह हमेशा ही भारत के खिलाफ बोलते हैं. लद्दाख में कहां चीन की सेना घुसी है, राहुल गांधी को वहां से खड़े होकर बोलना चाहिए.”

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने जातीय जनगणना पर पूछे गए सवाल को लेकर स्पष्ट तौर पर कहा कि, “हम जातिवाद के विरोध में हैं.”

ये भी पढ़ें-फेलिक्स अस्पताल को बेस्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवार्ड, एसोचैम का दावा- यह 100 से ज्‍यादा अस्पतालों में सबसे आगे रहा

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read