Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: सावन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से हुआ लोगों का बुरा हाल, न्यूनतम तापमान पहुंचा 30 के पार, यूपी में इस दिन से हैं बारिश के आसार

Lucknow: वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मीडिया को दिए बयान में बताया है कि, 8 जुलाई 2018 को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है.

तेज धूप सुबह-सुबह ही

UP Weather Update: एक समय था जब सावन में बारिश से लोगों का मन हरा-हरा हो जाता था और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती थी, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज ने सावन में जेठ का महीना बना दिया है और लोगों का भीषण गर्मी व उमस से बुरा हाल हो रहा है. सावन की शुरुआत में तो बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाई थी, लेकिन अब लोग फिर से बारिश के लिए तरस रहे हैं. दिन के साथ ही रात के तापमान में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है. रात का पारा तो रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ने लगा है. गुरुवार की रात को न्यूनतम तापमान 30 पार जाकर 30.1 डिग्री दर्ज किया गया है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मीडिया को दिए बयान में बताया है कि, 8 जुलाई 2018 को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि, पांच साल के बाद ये रिकॉर्ड टूटा और शुक्रवार को पारा 30.1 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि, आने वाले दो दिन तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होता दिखाई नहीं दे रहा है. या कहें कि ऐसी कोई सम्भावना नहीं है कि आने वाले दो दिन में कोई बदलाव मौसम में हो सकता है. आगे उन्होंने बताया कि, फिलहाल गर्मी से किसी को अभी राहत नहीं मिलेगी. इसी तरह लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा सकता है. वहीं शुक्रवार को दिन का पारा 36.9 डिग्री रहा व गुरुवार को दिन का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. उन्होंने कहा है कि, कुछ रोज बाद ही मानसून के यूपी में लौटने के संकेत है. उन्होंने सम्भावना जताई है कि, पहले पश्चिम यूपी में बारिश हो सकती है. उसके बाद मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार, 19 जुलाई को वायरल हुआ था वीडियो

जानें बीते वर्षों अथवा दशकों में किस तरह न्यूनतम तापमान होता रहा है रिकार्ड

02 जुलाई 1987 में 32.5
03जुलाई 1982 में 31.6
07 जुलाई 1982 में 31.2
10 जुलाई 1987 में 30.4
01 जुलाई 2021 में 30.3
02 जुलाई 1987 में 30.2
08 जुलाई 2018 में 30 डिग्री

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital