देश

UP: थाने में सिपाही से मसाज करा रही थी महिला SHO, वीडिया वायरल होने पर गिरी गाज

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक थाना महिला प्रभारी का ड्यूटी के दौरान थाने में मौजूद महिला सिपाही से मसाज कराने का वीडियो सामने आया है. किसी ने छुपकर इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. मसाज लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने एसएचओ (SHO) मुनीता सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

सर्कल अधिकारी (शहर) अजीत कुमार ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वीडियो पुराना है. मामले की जांच जारी है. 13 सेकंड के वायरल वीडियो में थानेदार एसएचओ एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रही हैं और एक जूनियर महिला पुलिसकर्मी उनके कंधे पर मसाज कर रही हैं. वीडियो में दो अन्य महिला पुलिसकर्मी भी नजर आ रही हैं.

गर्मियों के समय का बताया जा रहा है वायरल वीडिया

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के मुताबिक, यह वीडियो काफी पुराना लग रहा है. जो अभी का नहीं, गर्मियों के समय का लग रहा है लेकिन इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. फिलहाल अभी मामले की जांच जारी है और थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. महिला प्रभारी का ड्यूटी के दौरान मसाज कराने के मामले ने सभी को हैरान करके रख दिया है. इस वीडिया के वायरल होने के बाद एक बार फिर खाकी पर सवाल उठे हैं लेकिन इस बार मसाज कराने का वीडिया महिला दरोगा की तरफ से सामने आया है.

पहले भी मसाज कराने का वीडियो हुआ है वायरल

पिछले साल, लखनऊ के ठाकुरगंज थाने के एक पुरुष सब-इंस्पेक्टर को थाने के अंदर एक व्यक्ति से पैर की मालिश करते हुए कैमरे में कैद किया गया था. इस वीडियो में साफ देखा गया था कि कोतवाली में तैनात दरोगा इंद्रपाल सिंह मलिक धूप में कुर्सी पर पैर रखकर बैठे हैं और सफाईकर्मी उनके पैरों की मालिश कर रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

52 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago