Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, संबोधन पर पूरे देश की नजर

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित (Address to the Nation) करेंगे. सबकी निगाहें उनके संबोधन पर टिकी हैं.

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि वे GST 2.0 सुधारों पर विस्तार से जानकारी देंगे. साथ ही कल से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व को लेकर भी कुछ बातें साझा कर सकते हैं. हालांकि, उनके संबोधन को लेकर कोई आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है.

GST 2.0 के तहत टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव

सरकार ने हाल ही में GST 2.0 के तहत टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया है. अब सिर्फ दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रह गए हैं. पहले मौजूद 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब को खत्म कर दिया गया है. 12 प्रतिशत वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स को 5 प्रतिशत में और 28 प्रतिशत वाले प्रोडक्ट्स को 18 प्रतिशत स्लैब में शिफ्ट किया गया है. कुछ जरूरी चीजों पर तो जीएसटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है यानी अब उन पर 0 प्रतिशत टैक्स लगेगा. इसका मतलब है कि 22 सितंबर से कई चीजें पहले से काफी सस्ती हो जाएंगी.

भारत-अमेरिका के रिश्तों में खटास

पीएम मोदी का यह संबोधन ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत और अमेरिका के रिश्तों में थोड़ी खटास आई है. अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है जिसमें 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है. इसके अलावा एच-1बी वीजा के नए आवेदनों पर सालाना शुल्क बढ़ाकर एक लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है जिससे भारतीयों में चिंता बढ़ गई है. हालांकि ट्रंप प्रशासन ने साफ किया है कि यह शुल्क सिर्फ नए आवेदकों पर लागू होगा. मौजूदा वीजा धारकों को इससे राहत दी गई है.

भारत का सबसे बड़ा विरोधी उसकी दूसरों पर निर्भरता-पीएम मोदी

शनिवार को पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से इन मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का सबसे बड़ा विरोधी उसकी दूसरों पर निर्भरता है. उन्होंने सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की जरूरत पर जोर दिया.

इसे भी पढ़ें-Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, विकास मित्रों को मिलेगा टैबलेट, शिक्षा सेवकों को स्मार्टफोन के लिए मदद

अब सबकी नजर शाम 5 बजे के संबोधन पर है जिसमें पीएम मोदी देश को राहत और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए संकेत दे सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital