देश

उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, CM नीतीश कुमार से बगावत के बाद ‘तोहफा’!

CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार से बगावत करने वाले राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय खुफिया विभाग की अनुशंसा के बाद ये सुरक्षा प्रदान की गई है. वाई प्लस की सुरक्षा व्यवस्था के तहत उपेंद्र कुशवाहा को अब सीआरपीएफ के जवानों का कवर दिया जाएगा.

वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान

जनता दल (यू) से बगावत करने के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के नाम से नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीआईपी सुरक्षा यानी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें ये सुरक्षा दी गयी है. वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में कुशवाहा के साथ करीब 11 कमांडो को तैनात किया जाएगा.

मंत्रालय द्वारा चिराग पासवान को Z कैटेगरी की सुरक्षा

इससे पहले गृह मंत्रालय द्वारा चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने के अलावा विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी को भी वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जा चुकी है. उपेंद्र कुशवाहा को केन्द्र सरकार द्वारा वाई प्लस की सुरक्षा देने के बाद कई तरह की राजनीतिक अटकलें भी लगाई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें-   Indigo Flight: 24 साल की लड़की ने फ्लाइट के टॉयलेट में किया ऐसा काम, सब रह गए हैरान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विरासत बचाओ यात्रा पर कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा अभी बिहार में विरासत बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं. वे विभिन्न इलाकों में जाकर नीतीश सरकार के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं और अपनी नई पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला कि यात्रा के दौरान कुशवाहा की सुरक्षा को खतरा है. इसी कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाई वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई है.

-आईएएनएस

 

आईएएनएस

Recent Posts

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

5 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

5 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

25 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

38 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

43 minutes ago