Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया. CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को नेताओं, उद्योग जगत और आध्यात्मिक हस्तियों ने बधाई देते हुए चैनल की उपलब्धियों की सराहना की.

नई दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एपिक्यूरिया फूड मॉल के प्रतिष्ठित नार्मा रेस्टोरेंट में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘स्वर्णिम संध्या’ यादगार बन गया. दीपावली के उत्सव और भारत एक्सप्रेस के चार सफल वर्षों के अवसर पर आयोजित इस भव्य समारोह में राजनीति, समाज, प्रशासन, आध्यात्म और उद्योग जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की. कार्यक्रम का केंद्र बिंदु रहे भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय, जिनके नेतृत्व में चैनल ने बेहद कम समय में मीडिया जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है.

CMD उपेंद्र राय ने टीम की मेहनत को दिया सफलता का श्रेय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेंद्र राय ने भारत एक्सप्रेस की चार वर्षीय यात्रा को पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से चैनल ने चार वर्ष पूरे कर लिए हैं और इसकी सफलता केवल किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं बल्कि उन सभी साथियों की मेहनत का नतीजा है जिन्होंने इस सपने को साकार करने में योगदान दिया. उन्होंने भारत एक्सप्रेस परिवार, दर्शकों, पत्रकारों और समारोह में मौजूद सभी अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया.

मेहमानों ने की CMD उपेंद्र राय के विजन और नेतृत्व की सराहना

RVNL के वरिष्ठ सलाहकार अनिल सक्सेना ने कहा कि CMD उपेंद्र राय का परिश्रम, व्यापक नेटवर्क और सभी को साथ लेकर चलने का स्वभाव उन्हें विशेष बनाता है. उन्होंने कहा कि कम समय में भारत एक्सप्रेस को जिस मुकाम तक पहुंचाया गया है, वह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने उम्मीद जताई कि चैनल आगे भी इसी तरह मीडिया जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखेगा.

भारत एक्सप्रेस की विश्वसनीयता बनी सबसे बड़ी पहचान

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधांशु मित्तल ने कहा कि चार वर्षों में भारत एक्सप्रेस ने दर्शकों का दिल जीतने का काम किया है. उन्होंने चैनल की विश्वसनीयता और सार्थक पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि आज दर्शकों की पसंदीदा खबरों के मंचों में भारत एक्सप्रेस का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. उन्होंने कामना की कि दीपावली की रोशनी की तरह भारत एक्सप्रेस भी हमेशा जगमगाता रहे.

सच्ची पत्रकारिता चैनल की ताकत- शिखा राय

वहीं जी.के. विधानसभा से भाजपा विधायक शिखा राय ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में पारदर्शिता और सच्चाई के साथ अपनी बात रखना भारत एक्सप्रेस की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने चैनल के चार सफल वर्षों पर पूरी टीम और CMD उपेंद्र राय को बधाई दी.

आकाश जिंदल ने सफलता पर जताई खुशी

बिजनेस एक्सपर्ट आकाश जिंदल ने दीपावली को देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ बताते हुए कहा कि त्योहार के दौरान बाजारों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जो भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति का संकेत है. उन्होंने भारत एक्सप्रेस के दर्शकों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

CMD उपेंद्र राय का सपना साकार हुआ- आचार्य मनीष

HIIMS के संस्थापक आचार्य मनीष ने कहा कि CMD उपेंद्र राय का सपना देशभर तक सही और विश्वसनीय खबरें पहुंचाना था, जिसे भारत एक्सप्रेस आज सफलतापूर्वक निभा रहा है. उन्होंने कहा कि चैनल आज घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बन चुका है.

राजनीति और समाज जगत से मिला भरपूर स्नेह- मुमताज पटेल

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मुमताज पटेल ने भारत एक्सप्रेस के चार वर्ष पूरे होने पर उपेंद्र राय, पूरी टीम और दर्शकों को शुभकामनाएं दीं.

भारत एक्सप्रेस प्रतिष्ठित चैनलों में बनाई अपनी पहचान- शाहनवाज हुसैन

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत एक्सप्रेस आज देश के प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में अपनी जगह बना चुका है. उन्होंने उपेंद्र राय को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का परिणाम है.

चार वर्षों की उपलब्धियां, आगे और बड़ी उड़ान

‘स्वर्णिम संध्या’ केवल दीपावली मिलन समारोह नहीं था बल्कि भारत एक्सप्रेस की उस यात्रा का उत्सव भी था जिसने चार वर्षों में भरोसे, निष्पक्षता और जनसरोकारों की पत्रकारिता के दम पर एक मजबूत पहचान बनाई. समारोह में मौजूद सभी अतिथियों ने एक स्वर में स्वीकार किया कि CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के नेतृत्व में भारत एक्सप्रेस ने मीडिया जगत में जो मुकाम हासिल किया है वह आने वाले वर्षों में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा. भारत एक्सप्रेस की यह स्वर्णिम यात्रा अब नए संकल्पों और नई सफलताओं की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital