Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एजुकेशन वर्ल्ड के मंच पर ‘भारत एक्सप्रेस’: EWISR अवॉर्ड्स में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे सीएमडी उपेन्द्र राय

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय नई दिल्ली में आयोजित Education World India School Rankings 2026-27 Awards में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय उपेन्द्र राय आज राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले शिक्षा जगत के सबसे बड़े महाकुंभ ‘एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026–27 अवॉर्ड्स’ (EWISR) में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने जा रहे हैं.

बता दें देश के शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट नेतृत्व और उच्च शैक्षणिक मानकों का जश्न मनाने वाले इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के होटल पुलमैन, एयरोसिटी में किया जा रहा है.

शिक्षा जगत के दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

इस भव्य अवॉर्ड्स नाइट में देश भर के 22 राज्यों से आए हजारों नामचीन स्कूलों के संस्थापक, चांसलर्स, प्रिंसिपल्स, शिक्षाविद और नीति निर्माता जुट रहे हैं. इस वैश्विक मंच पर भारत के शीर्ष डे स्कूलों, बोर्डिंग स्कूलों, इंटरनेशनल संस्थानों और सरकारी विद्यालयों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा 14 से अधिक कड़े शैक्षणिक मानकों पर खरा उतरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा.

इस गरिमामयी समारोह में ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीएमडी उपेन्द्र राय जी की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन के महत्व को और अधिक बढ़ा रही है.

विजनरी लीडरशिप और सामाजिक सरोकार को सलाम

‘एजुकेशनवर्ल्ड’ द्वारा आयोजित की जाने वाली यह रैंकिंग दुनिया का सबसे बड़ा और भारत का सबसे विश्वसनीय स्कूल सर्वे माना जाता है. सीएमडी उपेन्द्र राय, जो अपनी दूरदर्शी पत्रकारिता, मूल्य-आधारित समाज के निर्माण और शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर अपनी बेबाक व प्रखर राय के लिए जाने जाते हैं, इस मंच से देश के भविष्य का निर्माण कर रहे शिक्षाविदों का उत्साहवर्धन करेंगे. मीडिया और शिक्षा जगत का यह अनूठा मेल देश की नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा.

भारत एक्सप्रेस पर दिखेगी ‘लाइव’ धमक

शिक्षा के इस महाकुंभ की महत्ता को देखते हुए ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज़ नेटवर्क इस पूरे कार्यक्रम की एक्सक्लूसिव लाइव कवरेज दर्शकों तक पहुँचाएगा. दर्शक इस भव्य अवॉर्ड समारोह की हर एक बड़ी अपडेट सीधे भारत एक्सप्रेस टीवी चैनल और इसके सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital