Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, दिल्ली, यूपी और बिहार में कोल्ड डे अलर्ट

North India Cold Wave: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर जारी है. दिल्ली, यूपी और बिहार में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है.

North India Cold Wave: उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा. राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण ठंड दर्ज की गई है. वहीं उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में गलन वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है.

तापमान में भारी गिरावट

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. वहीं दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में पारा 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, यूपी और के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी इतनी कम रही कि दूरी महज 50 मीटर तक ही दिखाई दी.

दिल्ली में कोल्ड डे अलर्ट

राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसी वजह से मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है.

यूपी में कड़ाके की ठंड जारी

पहाड़ों में बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में साफ दिख रहा है. राज्य के ज्यादातर जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं और 25 शहरों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, कानपुर और चित्रकूट समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा.

ये भी पढ़ें-वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन, दर्द भरा पोस्ट किया शेयर

बिहार में गलन और कोहरे का असर

बिहार में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है साथ ही पाला गिरने की भी आशंका जताई गई है. नेपाल के पहाड़ी इलाकों और तराई क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में गलन वाली ठंड का असर और बढ़ सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital