Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CM योगी ने राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति को दिया महाकुंभ का निमंत्रण

मुख्यमंत्री योगी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भी प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ-2025 के लिए आमंत्रित किया.

CM Yogi
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उन्हें महाकुंभ का निमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री योगी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भी प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ-2025 के लिए आमंत्रित किया. सीएम योगी ने विशिष्ट जनों को निमंत्रण पत्र के साथ ही महाकुंभ 2025 के लोगो वाला प्रतीक चिह्न, कलश, महाकुंभ से जुड़ा साहित्य, नववर्ष का टेबल कैलेंडर व डायरी भेंट की.

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर शेयर कर एक पोस्ट में लिखा, ”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की तथा महाकुंभ 2025 में आगमन हेतु उन्हें आमंत्रित किया.”

वहीं सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की. अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हृदयतल से आभार राष्ट्रपति जी.”

13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ में विशिष्ट जनों को आमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे. शनिवार को उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से मुलाकात की थी. सीएम योगी ने सभी विशिष्ट जनों को महाकुंभ से संबंधित उपहार भी भेंट किए.

ये भी पढ़ें- महाकुम्भ नगर: सेक्टर 20 में सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों की उपस्थिति में आयोजित हुआ भव्य ध्वजा स्थापना समारोह

रविवार को भी सीएम योगी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर विशिष्ट जनों से भेंट की तस्वीर पोस्ट करते हुए अमूल्य समय प्रदान करने के लिए उनका आभार भी जताया. उल्लेखनीय है कि महाकुंभ प्रारंभ होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है. सीएम योगी और उनके मंत्रिगण विभिन्न राज्यों में जाकर विशिष्ट और आमजनों को महाकुंभ के लिए आमंत्रित कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital