Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तराखंड: रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, जरूरतमंदों में बांटा कंबल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रैन बसेरों और आसपास की बस्तियों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और अधिकारियों को ठंड से बचाव के लिए प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) प्रदेशवासियों के सेवा में लगातार समर्पित रहते हैं. वह लोगों की जरूरतों और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है. देहरादून में मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री धामी देर शाम अचानक आईएसबीटी (ISBT) और आसपास की बस्तियों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए.

रैन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर और आईएसबीटी स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सीएम ने जरूरत मंदों को कंबल भी वितरित किए.

जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को सीएम का निर्देश

सीएम धामी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं. इसके अलावा, ग्रामीण अंचलों और शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की भी व्यवस्था की जाए.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव में VVPAT की गिनती में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई: चुनाव आयोग

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism