Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उपराष्ट्रपति चुनाव नंबर गेम: मतदान से पहले जाने अपने हर सवाल जवाब

Vice President Election 2025: 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है. इसमें एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लाक की ओर से बी सुधर्शन रेड्डी उम्मीदवार हैं. आइये इस चुनाव से जुड़े तमाम फैक्ट जानते हैं.

Vice President Election 2025 NDA INDIA Bloc CP Radhakrishnan Sudershan Reddy

Vice President Election 2025

Vice President Election 2025: राजनीति की बिसात पर हर चाल एक कहानी कहती है. जब भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव की बात हो तो सियासी कहानी और गहरी हो जाती है. एक तरफ एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के पक्ष में संख्या बल का पलड़ा भारी दिख रहा है. वहीं दूसरी तरफ INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने भी अपनी तरफ से पूरी ताकत झोंक दी है. ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो 9 सितंबर ही पता चलेगा. इस चुनाव को सिर्फ जीत-हार के तराजू में तौलना गलत होगा. यह मुकाबला सिर्फ एक पद के लिए नहीं, बल्कि दोनों गठबंधनों के भीतर आपसी तालमेल और रणनीति की भी परीक्षा है.

उप-राष्ट्रपति चुनाव (vice president election update) के लिए मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. मतगणना उसी दिन शाम 6 बजे शुरू होगी. इस चुनाव में एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ओर से पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुधर्शन रेड्डी उम्मीदवार हैं. आइये इस चुनाव से जुड़े फैक्ट जानते हैं.

उप-राष्ट्रपति चुनाव 2025 के 5 फैक्ट (Vice President Election Fact)

दोनों सदनों का गणित

उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनावी प्रक्रिया में राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य शामिल होते हैं. इस समय राज्यसभा में 233 निर्वाचित सदस्य हैं. हालांकि, 5 सीटें खाली हैं. वहीं मनोनित सदस्यों की संख्या 12 है. इस प्रकार 240 मत राज्यसभा से गिने जाएंगे. लोकसभा में 543 निर्वाचित सदस्य हैं. हालांकि, अभी 1 सीट खाली है. ऐसे में उप-राष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा से 542 वोट गिने जाएंगे. इस प्रकार दोनों सदनों को मिलाकर 782 वोट हैं. 50%+1 के गणित में बहुमत का आंकड़ा 392 पहुंच जाता है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के परिवार ने ‘घोटाले’ से कमाए करोड़ों, दिमाग हिला देंगे ‘धनकुबेर’ के आंकड़े

जीत के लिए मजबूत स्थिति में कौन?

लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर जीत के लिए 394 की जरूरत होती है. हालांकि, इस समय दोनों सदनों में मिलाकर 6 सीटें खाली हैं. ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 392 पहुंच जाता है. अभी एनडीए को 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है. यह आंकड़ो जीत के लिए आवश्यक 392 मतों से अधिक है.

  • लोकसभा में एनडीए के पास 293 सदस्य हैं.
  • राज्यसभा में एनडीए के पास 129 सदस्य हैं.

NDA का उम्मीदवार कौन है?

  • एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है.
  • सीपी राधाकृष्णन गौंडर-कोंगु वेल्लालर समुदाय से आने वाले ओबीसी हैं.
  • RSS के बैकग्राउंड वाले सीपी राधाकृष्णन मृदुभाषी और गैर-विवादास्पद नेता माने जाते हैं.
  • राधाकृष्णन तमिलनाडु के एकमात्र भाजपा नेता भी जो 1998 और 1999 में दो बार लोकसभा के लिए चुने गए.
  • 31 जुलाई 2024 से सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में काम कर रहे हैं.

इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार कौन है?

  • इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है.
  • 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी 2011 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे.
  • दक्षिण भारत से आने वाले रेड्डी काले धन की जांच के मामले में तत्कालीन सरकार को फटकार लगाई थी.
  • छत्तीसगढ़ सरकार के सलवा जुडूम को बी सुदर्शन रेड्डी ने असंवैधानिक घोषित किया था.

क्यों पड़ी उपराष्ट्रपति चुनाव की जरूरत? (Vice President Election 2025)

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को भारत के उपराष्ट्रपति पद से अपना इस्तीफा दे दिया था. यह इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया और संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार प्रस्तुत किया गया. जगदीप धनखड़ 2022 से भारत के उपराष्ट्रपति बने थे. इससे पहले वह 2019 से 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे.

भविष्य की राजनीति तय करेगा चुनाव (Vice President Election Numbers Game)

इस चुनाव में भले ही एनडीए का जीतना तय माना जा रहा हो, लेकिन इंडिया ब्लॉक भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. उनके उम्मीदवार का मुकाबला, जो संवैधानिक मामलों में अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं, न केवल एक सांकेतिक लड़ाई है, बल्कि विपक्ष की एकजुटता को भी प्रदर्शित करती है. यह चुनाव भविष्य की राजनीति का एक आईना भी है, जो यह दिखाएगा कि क्या एकजुटता में बल है या फिर अकेले चना भाड़ नहीं फोड़ सकता.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital