Bharat Express DD Free Dish

हथियार लहराकर महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा था युवक, बेगूसराय से Video वायरल, पांच पर हुई FIR

बिहार के बेगूसराय जिले में मारपीट और धमकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए महिला को जान से मारने की धमकी देता दिखाई दे रहा है.आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Bihar News

Bihar News

बिहार के बेगूसराय जिले में मारपीट और धमकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए महिला को जान से मारने की धमकी देता दिखाई दे रहा है. आरोपियों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई कर रही.

बेगूसराय के शोकहरा गांव में बच्चों के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा हिंसक मारपीट में बदल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में एक युवक खुलेआम हथियार लहराकर लोगों को डराता और एक महिला को जान से मारने की धमकी देता दिखाई दे रहा है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बच्चों के विवाद से बढ़ा मामला

ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों के बीच हुए छोटे विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी. देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. मौके पर मौजूद लोगों के बीच तनाव बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. कई लोग बीच-बचाव करते नजर आए, जबकि कुछ लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई दिए.

खुलेआम हथियार लहराता रहा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मारपीट के दौरान एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को डराता है और एक महिला को जान से मारने की धमकी देता है. घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया. कई लोग इस घटना को लेकर आरोपी युवक की पहचान पर चर्चा कर रहे हैं.

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी

फुलवरिया थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विजय साहनी ने बताया कि 9 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:05 बजे उन्हें गुप्त माध्यम से यह वीडियो मिला था. पुलिस ने वीडियो को पेनड्राइव में सुरक्षित कर साबूत के रूप में जब्त कर लिया है. प्रारंभिक जांच में घटना स्थल की पुष्टि हो चुकी है और इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़े: अंबाला: हेड कांस्टेबल की गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, युवती को कुचल डाला; आरोपी पर कार्रवाई को लेकर SHO ने दिया ये बयान

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read