Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIRAL: मेरी गलती क्या है, ये तो बताइए – रहम की भीख मांगता रहा बुजुर्ग शिक्षक, दोनों महिला पुलिस कॉन्स्टेबल बरसाती रहीं लाठियां

Bihar News: एसपी ललित मोहन शर्मा के मुताबिक, नंदिनी कुमारी और जयंती कुमारी नाम की दोनों महिला कांस्टेबल को 3 महीनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

bihar News

दो महिला पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को पीटा (फोटो ट्विटर)

Bihar: बिहार के कैमूर जिले में एक बुजुर्ग शिक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है. बीच सड़क पर दो महिला कॉन्स्टेबल बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा रही हैं. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग शख्स दोनों महिला कॉन्स्टेबलों से रहम की भीख मांग रहा है और कह रहा है कि, ”मेरी गलती क्या है, मैं तो साइकिल से सड़क पार कर रहा था”. बुजुर्ग के लाख कहने के बाद भी महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी. दनादन शिक्षक पर लाठियां चलाती रहीं. वहीं डर कर कोई रोकने तक नहीं आया.

घटना भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक के पास की है, यहां बुजुर्ग शिक्षक सड़क पार कर रहा था. उस दौरान महिला कॉन्स्टेबल ने बुजुर्ग को रुकने का इशारा किया लेकिन वो रुके नहीं. उन्होंने कुछ कहा तो महिला कॉन्स्टेबल को लगा कि वो गाली दे रहे हैं. इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें रोककर पीटना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

65 साल के बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया. जिसके बाद मामले पर कार्रवाई की गई. एसपी ललित मोहन शर्मा के मुताबिक, नंदिनी कुमारी और जयंती कुमारी नाम की दोनों महिला कांस्टेबल को 3 महीनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक पर दो महिला कॉन्स्टेबल ज्ञानती कुमारी और दूसरी नंदनी कुमारी की ड्यूटी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगाई गई थी.

सूत्रों की मानें तो महिला कॉन्स्टेबल चौराहे पर ट्रैफिक रेगुलेट कर रही थीं, चौराहे पर ट्रैफिक लगा हुआ था. दोनों महिला ट्रैफिक खुलावाने में लगी हुईं थीं. इसी दौरान बुजुर्ग शिक्षक नवल किशोर शर्मा साइकिल लेकर सड़क पार कर रहे थे. तभी महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हे रोका तो कहासुनी हो गई और महिला पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग शिक्षक पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया.

बुगुर्ग को मारे 20 से ज्यादा डंडे

घटना के बाद शिक्षक नवल किशोर पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि,”मैं साइकिल से जा रहा था. मुझे पहले एक डंडा मारा. मैंने कुछ नहीं बोला. इग्नोर करके आगे बढ़ने लगा तो पीछे से आकर साइकिल पकड़ लिया. दोनों महिला सिपाहियों ने करीब मुझे 20 से ज्यादा डंडे मारे हैं”.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital