Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“हमें सदन में बोलने नहीं दिया जाता, लोकतंत्र पर हमला, मैं जेल जाने के लिए भी तैयार हूं”, TMC सांसद महुआ मोइत्रा का लोकसभा स्पीकर पर गंभीर आरोप

Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा ने ओम बिरला पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और सका नेतृत्व स्पीकर कर रहे हैं.

Sumitra

TMC सांसद महुआ मोइत्रा

Mahua Moitra On Om Birla: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सासंद महुआ मोइत्रा ने सदन में नहीं बोलने दिए जाने का आरोप लगाया है. बजट सत्र के दूसरे चरण में बुधवार 15 मार्च को सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) पर आरोप लगाया कि “हमें (विपक्ष) स्पीकर बोलने की इजाजत नहीं दे रहे. ये लोकतंत्र पर हमला है.”

तृणमूल कांग्रेस सासंद ने आगे कहा कि ओम बिरला केवल बीजेपी सांसदों को सदन में बोलने की अनुमति देते हैं और फिर सदन को स्थगित कर देते हैं. वो विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं देते. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “पिछले 3 दिनों में स्पीकर ने केवल बीजेपी के मंत्रियों को माइक पर बोलने की अनुमति दी है और फिर संसद को स्थगित कर दिया, एक भी विपक्षी सदस्य को बोलने की अनुमति नहीं दी गई.”

मैं इस ट्वीट के लिए जेल जाने को तैयार हूं

महुआ मोइत्रा ने ओम बिरला पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और इसका नेतृत्व स्पीकर कर रहे हैं. मैं इस ट्वीट के लिए जेल जाने को तैयार हूं. इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी संसद को सुचारू रूप से नहीं चलने दे रही, उसे वहां अडानी का मुद्दा उठने का डर है. खेड़ा ने कहा, जब भी कांग्रेस अडानी का मुद्दा उठाती है, और जेपीसी जांच की मांग करती है, वो ध्यान भटकाने के लिए संसद नहीं चलने देते. बीजेपी डरी हुई है कि कोई भी गौतम अडानी का नाम संसद में उठा देगा.

यह भी पढ़ें-  Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ़्ती ने शिवलिंग का किया जलाभिषेक, बीजेपी ने बताया राजनीतिक नौटंकी, मुस्लिम धर्मगुरु ने भी किया विरोध

अडानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष संसद में विरोध कर रहा है, हालांकि सत्ता पक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर माफी मांगने की मांग कर रहा है.

https://twitter.com/MahuaMoitra/status/1636068942384082944?s=20

राहुल गांधी ने भी लगाया था आरोपी

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते कहा था कि उनको सदन में बोलने नहीं दिया जाता है, जब वह बोलते हैं तो माइक बंद कर दिया जाता है. इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने स्पीकर को चिट्ठी भी लिखी थी. हालांकि तब स्पीकर ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया था.

– भारत एक्सप्रेस (इनपुट ians के साथ)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital