देश

Weather Update: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, आज भी दिनभर बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में तूफान को लेकर अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों पूरी रात हल्की-हल्की बारिश देखने को मिली और आज भी दिनभर लगातार बारिश होने के आसार है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज (मंगलवार) को भी कई इलाकों में मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रह सकता है. दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक कई इलाकों में इसका प्रभाव देखा जा सकता है.

लगातार हो रही बारिश और हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है. लोगों ने एक बार फिर से अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं.

यूपी में कई जगह पड़े ओले

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के साथ ओले देखने को मिले. वहीं राजस्थान में भी बारिश ने आफत मचा दी. इस बीच मौसम विभाग ने आज (सोमवार), 30 जनवरी को भी दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की आशंका जतायी है.

ये भी पढ़ें-   UP Politics: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल यादव बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव, विवादों के बीच स्‍वामी प्रसाद को भी मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

दिल्ली-एनसीआर में तूफान का अलर्ट जारी

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में रात भर तेज गरज के साथ बारिश होती रही हैं. बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की कमी देखने को मिली है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ आज तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

3 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

4 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

4 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

4 hours ago