खेल

IND vs NZ: स्पिनरों का दम, फिर SKY का जुझारूपन, लखनऊ में भारत की रोमांचक जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

IND vs NZ 2nd T20 Highlights: भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है. सीरीज का निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को जीत के लिए 100 रन बनाने थे. मगर देखने में छोटे लग रहे इस टोटल को बनाने में टीम इंडिया के पसीने छूट गए. भारत ने इस लक्ष्य को 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हासिल कर लिया. कीवी गेंदबाजों ने इस मुकाबले पर अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली थी. आपको जानकर हैरान होगी की इस पूरे मुकाबले में सिर्फ स्पिन गेंदबाजों ने 30 ओवर डाले. क्योंकि इस पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी. साथ इस पूरे मुकाबले में किसी भी बल्लेबाज से एक भी छक्का नहीं लगा है.

भारत ने न्यूजीलैंड को 99 रनों पर रोका

भारत ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत ईकाना स्टेडियम में शानदार जीत दर्ज की. दूसरे मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 99/8 रनों पर रोक दिया, जिससे भारत को 100 रनों का लक्ष्य मिला. टीम की ओर से कप्तान मिचेल सेंटनर (19 नाबाद) और मार्क चैपमैन (14) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके. वहीं, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया.

ये भी पढ़ें: Women’s U19 World Cup Final: टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, जीता महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड की फ्लॉप बल्लेबाजी

गेंदबाजों की मददगार वाली पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाजों को भारत ने जल्द ही पवेलियन का रास्ता दिखाया. चहल ने फिन एलेन (11) को बोल्ड किया, तो वाशिंगटन ने डेवोन कॉन्वे (11) को कैच आउट कराया, जिससे न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 33 रन बनाए. इसके बाद, अगले ओवर में हुड्डा (5) ने ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया. इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे, नतीजा ये रहा की भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कीवी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

10 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

51 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

1 hour ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

1 hour ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

1 hour ago