Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, आज भी दिनभर बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में तूफान को लेकर अलर्ट

Weather News: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की कमी देखने को मिली है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ आज तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है.

weather update (20)

लगातार बारिश से बदला मौसम (फोटो ट्विटर)

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों पूरी रात हल्की-हल्की बारिश देखने को मिली और आज भी दिनभर लगातार बारिश होने के आसार है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज (मंगलवार) को भी कई इलाकों में मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रह सकता है. दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक कई इलाकों में इसका प्रभाव देखा जा सकता है.

लगातार हो रही बारिश और हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है. लोगों ने एक बार फिर से अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं.

यूपी में कई जगह पड़े ओले

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के साथ ओले देखने को मिले. वहीं राजस्थान में भी बारिश ने आफत मचा दी. इस बीच मौसम विभाग ने आज (सोमवार), 30 जनवरी को भी दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की आशंका जतायी है.

ये भी पढ़ें-   UP Politics: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल यादव बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव, विवादों के बीच स्‍वामी प्रसाद को भी मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

दिल्ली-एनसीआर में तूफान का अलर्ट जारी

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में रात भर तेज गरज के साथ बारिश होती रही हैं. बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की कमी देखने को मिली है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ आज तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital