Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बदल रहा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक हर तरफ बारिश का दौर जारी है. बारिश का असर खासतौर पर पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में सहसे ज्यादा देखने को मिल रहा है.

Weather Update, Delhi NCR Weather, IMD Alert, Himachal Flood

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. जाते हुए मानसून ने एक बार फिर अपना रुख बदल लिया है और दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक हर तरफ बारिश का दौर जारी है. बारिश का असर खासतौर पर पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में सहसे ज्यादा देखने को मिल रहा है.

पंजाब में भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं और झारखंड के लिए बारिश की चेतावनी जैरी कर दी गई है. हालांकि उत्तर प्रदेश और बिहार की जाए तो यहां अभी खराब मौसम से राहत बनी हुई है. तो चलिए जानते है आज और आने वाले कुछ दिनों तक आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

दिल्ली में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि इस बीच कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहा गर्मी से उमस बढ़ गई है. मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में 10 सिंतबर तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और इस बीच गर्मी और उमस से भी राहत मिलने के आसार हैं.

आज के लिए मौसम की बात की जाए तो IMD ने गुरूग्राम से सटे इलाकों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. इस बीच तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी. आज तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

यूपी-बिहार में बारिश थमी

उत्तर प्रदेश और बिहार में बीते कई दिनों से बारिश थमी हुई है. वहीं यूपी में आज गर्मी का दौर जारी रहने वाला है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के कई इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है. वहीं ऊचें स्थानों मे बारिश की वजह से निचली जगहों पर जल भराव से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली में मचा हाहाकार, बादल फटने से दो लोग लापता, दो घायल की मिली जानकारी

पहाड़ी राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिज़ाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ तेज़ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है.

मौसम विभाग ने 29 अगस्त के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है. वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, मंडी और सिरमौर में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है. ऐसे में पहाड़ों की ओर सफर करने वालों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital