Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather News Today: कहीं हीटवेव तो कहीं मूसलाधार बारिश… दिल्‍ली से लेकर बिहार तक मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Report: मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार जताए हैं. तो वहीं 18 मई को कई शहरों में लू चलने की संभावना है.

IMD issued alert

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Weather Update: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में फिर से लू चलने की संभावना जताई है. इसमें कहा गया है कि राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 18 मई को गर्म हवाओं की लहर चलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने पंजाब-हरियाणा और राजस्‍थान से लेकर दिल्‍ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा जैसे प्रदेशों में लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके उलट विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार जताए हैं. दक्षिण भारत के तमाम हिस्‍से पिछले कई हफ्तों से भीषण गर्मी और जल संकट से जूझ रहे है.

ये भी पढ़ें- रामचरितमानस के साथ ही भारत की ये कालजयी रचनाएं बनी विश्व धरोहर, UNESCO ने मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रजिस्टर में किया शामिल

यहां 18 मई को हीटवेव की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मई को हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ में लू चलने की संभावना है. उत्तर, पश्चिम ओर पूर्वी भारत में हीट वेव चलने की संभावना जताई है. तो वहीं उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी गर्मी की मार लोगों पर पड़ेगी. इन शहरों में भी लोगों को हीटवेव झेलने पड़ेंगे.

सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रहें घर में

हीट स्‍ट्रोक समेत अन्‍य तरह की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से बचने के लिए मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो सुबह 11 से दोपहर बार 3 बजे तक घर में ही रहें. अगर बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें वो भी पूरी सुरक्षा के साथ. लगातार पानी पीते रहें.

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

15 मई को जहां तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के कुछ हिस्‍सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई तो वहीं मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में दक्षिण भारत के कुछ हिस्‍सों में तेज से भी अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है. उत्तरी कर्नाटक में 16 मई 2024 को भारी बारिश (64.5-115.5 मिलीमीटर) के साथ-साथ आंधी (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने के आसार हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital