Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“मैं कुश्ती को त्यागती हूं…”, बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को WFI का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पहलवान साक्षी मलिक ने किया ऐलान

Sakshi Malik: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट भावुक नजर आए. साक्षी मलिक की आंखों में आंसू छलक रहे थे. उन्होंने अपने प्रदर्शन के दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं.

SAKSHI

साक्षी मलिक ने कुश्ती के किया सन्यांस का ऐलान

WFI: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह के कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद से विवाद खड़ा हो गया है. देश को गौरवान्वित करने वाले पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि बीजेपी नेता और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद इन पहलवानों ने राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर जमकर विरोध किया था. बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहलवानों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट भावुक नजर आए. साक्षी मलिक की आंखों में आंसू छलक रहे थे. उन्होंने अपने प्रदर्शन के दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं.

’40 दिनों तक हम सड़कों पर सोए’

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए. अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा, तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं.” उन्होंने आगे कहा कि फेडरेशन के खिलाफ लड़ाई में बहुत साल लगे. आज जो अध्यक्ष बना है, वो उसके बेटे से भी प्रिय है या उसका राइट हैंड कह लीजिए. किसी महिला को भागीदारी नहीं दी गई.

‘पता नहीं इस देश में कैसे न्याय मिलेगा’

वहीं पहलवान संगीता फोगाट ने कहा कि- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग देश में ऐसे पदों पर चुने जा रहे हैं. अब, लड़कियों को फिर से परेशान किया जाएगा. यह दुखद है कि इसके खिलाफ लड़ने के बाद भी हम कोई बदलाव नहीं ला सके. मुझे नहीं पता कि हमारे अपने देश मे न्याय कैसे मिलेगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital