Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पार्टी को नहीं धोखा दूंगा- दिल्ली पहुंचने से पहले बोले डीके शिवकुमार, कहा- अब भविष्य की बात करनी है

Karnataka: इंटरव्यू में उनके सीएम बनने की आकांक्षाओं को लेकर भी सवाल किए गए. इस पर उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया.

DK Shivkumar

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (फोटो ani)

Karnataka: कर्नाटक में सीएम की रेस में शामिल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने साफ किया है कि उन्हें पार्टी का हर फैसला मंजूर है. सिद्धारमैया के साथ सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच न्यूज एजेंसी ANI ने शिवकुमार का इंटरव्यू लिया है. इस इंटरव्यू में शिवकुमार ने साफ किया है कि उन्होंने सारा फैसला कांग्रेस हाईकमान के ऊपर छोड़ा है. पार्टी जो तय करेगी वह मंजूर होगा.

एएनआई से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मामले पर जो भी फैसला किया है, उसकी परवाह किए बिना वह “बैकस्टैबिंग” या “ब्लैकमेल” का सहारा नहीं लेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राहुल गांधी की मौजूदगी में सीएम बनाने की कवायद पर बैठक चल रही है. गौरतलब है कि इस बैठक में सिद्धारमैया के साथ डीके शिवकुमार भी पहुंच रहे हैं. मंगलवार को ही शिवकुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. हालांकि, उन्हें सोमवार को ही पार्टी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया था.

दिल्ली रवाना होने से पहले डीके शिवकुमार ने एएनआई से बातचीत की. उन्होंने कहा कि पार्टी मां समान होती है, वो बच्चे की हर जरूरत पूरी करती है. शिवकुमार ने कहा, “पार्टी मां की तरह है. एक मां अपने बच्चे को वो सबकुछ देती है, जिसकी उसे जरूरत रहती है. अगर कोई है तो वो पार्टी के भीतर है. अगर कोई कुछ बनता है तो वह कांग्रेस पार्टी की वजह से बनता है. ब्लैकमेल नहीं करेंगे.”

ये भी पढ़ें: Karnataka: “मैं बगावत नहीं करता और न ही ब्लैकमेल, सिद्धारमैया को मेरी शुभकामनाएं”, कर्नाटक में CM फेस पर खींचतान के बीच डीके शिवकुमार का बड़ा बयान

अब भविष्य की बात होगी- शिवकुमार

इंटरव्यू में उनके सीएम बनने की आकांक्षाओं को लेकर भी सवाल किए गए. इस पर उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “मैं ऐसी बातों पर कमेंट नहीं करना चाहता कि पहले क्या हुआ. वह अध्याय बंद है. हमने सरकार बनाई और हमने सरकार गंवाई. कौन जिम्मेदार है? जीत का जिम्मेदार कौन है और हार का जिम्मेदार कौन है? इस पर अब बात करना ठीक नहीं है. अब भविष्य की बात करनी है. कर्नाटक के लोगों से जो वादा किया है, उसे पूरा करना है. ”
विधायकों के समर्थन पर डीके ने कहा कि वह किसी भी हालत में विधायकों को अलग करके देखना नहीं चाहते. भले ही वो मेरा समर्थन कर रहे हों या फिर नहीं. मैं पार्टी का अध्यक्ष हूं. सबको एक नजर से देखता हूं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital