Bharat Express DD Free Dish

ऐसा कैसे? भारत के 22 शहरों में 22 मई को सबसे ज्यादा गर्मी, टेंपरेचर जानकर भन्ना जाएगा माथा! 50°C पर पका लेंगे खाना

Global Heatwave Record: 22 मई को दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के रहे. यूपी के 13 शहरों समेत देश के 21 शहरों में दोपहर 3 बजे पारा 47°C दर्ज किया गया.

world-hottest-cities-in-india-weather

यूपी के 13 शहरों समेत देश के 21 इलाकों में पारा 47°C पहुंचा

भारत में इस समय गर्मी का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसकी चपेट में आने पर बच्‍चे-बुजुर्गों की जान तक जा सकती है. मौसम से जुड़े वैश्विक आंकड़े देने वाली संस्था ‘एक्वेदर’ (AQI Weather) की रिपोर्ट ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. शुक्रवार 22 मई को दोपहर 3 बजे दुनिया के जो 22 शहर सबसे ज्यादा गर्म रिकॉर्ड किए गए, वे सभी के सभी भारत के ही हैं. यानी इस समय दुनिया की सबसे खतरनाक गर्मी भारत के मैदानी इलाकों में पड़ रही है. इनमें से 21 शहरों में पारा सीधे 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लिस्ट में शामिल आखिरी शहर का तापमान 46 डिग्री रहा.

सबसे ज्यादा तप रहा है उत्तर प्रदेश

आसमान से बरसती इस आग का सबसे बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश बना हुआ है. दुनिया के इन 22 सबसे गर्म शहरों की सूची में अकेले उत्तर प्रदेश के 13 शहर शामिल हैं. शुक्रवार को ओडिशा का बलांगीर और बिहार का सासाराम देश में सबसे गर्म स्थान रहे. उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक इस समय सूरज की सीधी किरणें और गर्म पछुआ हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं.

दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों की सूची

शुक्रवार दोपहर 3 बजे रिकॉर्ड किए गए तापमान के अनुसार दुनिया के सबसे गर्म भारतीय शहरों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

शहर राज्य तापमान
बलांगीर ओडिशा 47°C
सासाराम बिहार 47°C
बिलासपुर छत्तीसगढ़ 47°C
वाराणसी उत्तर प्रदेश 47°C
बक्सर बिहार 47°C
जौनपुर उत्तर प्रदेश 47°C
महासमुंद छत्तीसगढ़ 47°C
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश 47°C
सीतापुर उत्तर प्रदेश 47°C
रायपुर छत्तीसगढ़ 47°C
मिर्जापुर उत्तर प्रदेश 47°C
प्रयागराज उत्तर प्रदेश 47°C
पीलीभीत उत्तर प्रदेश 47°C
भिलाई छत्तीसगढ़ 47°C
रुद्रपुर उत्तराखंड 47°C
गाजीपुर उत्तर प्रदेश 47°C
दुर्ग छत्तीसगढ़ 47°C
शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश 47°C
रामपुर उत्तर प्रदेश 47°C
बिजनौर उत्तर प्रदेश 47°C
अकबरपुर उत्तर प्रदेश 47°C
बरेली उत्तर प्रदेश 46°C

रात में भी राहत नहीं, चल रही हैं गर्म हवाएं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार की गर्मी में सबसे बड़ा खतरा यह है कि दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद गर्म हो गई हैं. देश के कम से कम 35 शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. राजस्थान के हनुमानगढ़ में रात का पारा सबसे ज्यादा 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा. इसका मतलब है कि लोगों को चौबीसों घंटे गर्म थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है.

यूपी में रेड अलर्ट, बिहार में भी स्कूल बंद

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों के लिए हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. वहीं बिहार के पटना और गयाजी में भीषण गर्मी को देखते हुए 22 से 26 मई तक पांचवीं क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. मौसम का मिजाज इस कदर बिगड़ा हुआ है कि बिहार के मधेपुरा और सहरसा में जहां एक तरफ गुरुवार को अचानक बारिश हुई, वहीं दूसरी तरफ बिजली गिरने की दुखद घटनाओं में 3 लोगों की जान चली गई. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक देश को इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं.

यह भी पढ़िए: इस बार तय समय से 5 दिन पहले मानसून की एंट्री: दूर होगा गर्मी का सितम, जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read